CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मदरसों में दी ट्रेनिंग, सुरक्षाबलों को मारने का प्लान… मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे ISI और बांग्लादेशी आतंकी समूह?

मदरसों में दी ट्रेनिंग, सुरक्षाबलों को मारने का प्लान… मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे ISI और बांग्लादेशी आतंकी समूह?

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर 14 अप्रैल क्या पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के पीछे पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी समूह का हाथ था, इसको लेकर राज्य और केंद्रीय जांच एजेंसियों को घटना के संबंध में ऐसी जानकारी मिल रही है. उनका कहना है कि इस अशांति के पीछे खास प्लानिंग थी. वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को भड़काकर और छात्रों के वेश में सीमा पार से युवाओं की घुसपैठ कराकर इस घटना को अंजाम दिया गया. सूत्रों के मुताबिक, इन कट्टरपंथी ‘बाहरी तस्वों’ की पहचान पहले ही हो चुकी है.

बंगाल की खुफिया एजेसी के मुताबिक, बांग्लादेश में हसीना सरकार के गिरने के बाद ढाका में लूट-हत्या और पुलिस पर हमलों का पैटर्न समशेरगंज, सुती, रघुनाथगंज, धूलियान में देखा गया है. कई क्षेत्रों से शिकायतें मिली हैं कि बंगाल में आईएसआई एजेंटों की आवाजाही बढ़ गई है. खबर है कि सीमावर्ती क्षेत्र में राष्ट्रविरोधी ताकतें ‘ट्रेनिंग’ दे रही हैं. उनके ट्रेनिंग को अशांति फैलाने वाले युवाओं का समर्थन हासिल है.मदरसों में दी गई ट्रेनिंगसवाल यह है कि ये कौन लोग हैं, जिसका जवाब है कि आतंकवादी संगठन एबीटी की ओर से संचालित अवैध या खारिजी मदरसों का प्रोडक्ट. इनमें से अधिकांश 18 साल से कम उम्र के हैं. उन्हें बताया गया है कि वक्फ संशोधन अधिनियम अल्पसंख्यकों के लिए कितना हानिकारक है, इस टूल का इस्तेमाल भारत और बंगाल की आंतरिक स्थिति को बिगाड़ने की योजना में किया गया है.

राज्य खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि ऐसे सैकड़ों युवाओं को महीनों तक दिमाग में बैठाकर बांग्लादेश से बंगाल में तस्करी करके लाया गया है. उन्होंने ठिकाने के लिए मुर्शिदाबाद सीमा पर कुछ खारिजी मदरसों को चुना है.सूत्रों के मुताबिक, इनमें बीस मौलवी हैं. बड़े पैमाने पर अराजकता फैलाने की योजना थी. सुती की नजदीकी सीमा का इस्तेमाल घुसपैठ के लिए किया गया है. हालांकि, सवाल यह उठता है कि इतने सारे बांग्लादेशी कैसे घुस आए और सीमा सुरक्षा बल को पता नहीं चल पाया. इन्होंने हिंसा फैलाने के लिए फरक्का, समशेरगंज, धुलियान, लालगोला इलाकों को चुना गया. कुछ अनधिकृत मदरसों में चरणबद्ध बैठकें और योजनाएं बनाई गईं, जिसमें तय किया गया कि पुलिस को निशाना बनाया जाना चाहिए. सुरक्षा बलों पर हमला करने से इलाके पर कब्जा करना आसान हो जाएगा.हिंसा के पीछे आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी समूहक्या इसके पीछे आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी समूह हैं, इसको लेकर खुफिया एजेंसियों के हाथ सुराग लग गए हैं.

हमले को लेकर योजना बनाई गई थी कि पुलिस को चारों तरफ से घेर लिया जाए, ताकि उनके पास भागने का कोई रास्ता न हो. यह देखा जाए कि हमलावरों की संख्या हमेशा पुलिस बल से अधिक हो. उस ब्लू-प्रिंट की तरह जंगीपुर अनुमंडल के रघुनाथगंज में हमला हुआ. पुलिस ने इसके पीछे के लोगों की पहचान शुरू कर दी है.हिंसा के दौरान मौजूद स्थानीय पुलिस के अनुसार, इन लोगों को इलाके में कोई नहीं जानता. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सड़क पर उतरकर इस उत्पात को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे क्योंकि हिंसा फैलाने वालों को इस इलाके में पहले कभी नहीं देखा गया. वे ही आम लोगों के विरोध प्रदर्शन में सबसे पहले शामिल हुए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया.बाहरी तत्वों की ओर से भड़काई गई हिंसाबीएसएफ-डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने बीएसएफ को एक रिपोर्ट सौंपी है,

जिसमें कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुई अशांति वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों से शुरू हुई. ये हिंसा बांग्लादेश स्थित चरमपंथी समूह जमात-ए-इस्लामी से प्रभावित थी. बीएसएफ का मानना है कि ये प्रदर्शन खुद से नहीं किया गया था, बल्कि बाहरी तत्वों की ओर से भड़काया गया था. ये हिंसा जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) जैसे चरमपंथी संगठनों के क्षेत्र में सक्रिय होने के बारे में पिछले अलर्ट से मेल खाती हैं.

कॉलेज के सामने चिकन कार्नर देख भड़के विधायक, चल गया बुलडोजर, घुमाया बल्ला-कई मुर्गियों की बची जान
Badal Pakistan Jail Release : प्रेमिका के लिए पाकिस्तान गया बादल, एक साल बाद जेल से रिहा
Google AI Hub Investment India : गूगल करेगा 15 अरब डॉलर का निवेश, भारत में यहां बनेगा देश का सबसे बड़ा एआई हब और डेटा सेंटर
Eid 2025 : BJP विधायक की आपत्ति पर मौलाना राशिदी का बयान, कहा- ‘कोई मंत्री आ जाए तो घंटा ….’
Solar Eclipse 2026 : आज का सूर्य ग्रहण क्यों है खास, जानें किन बातों का रखें ध्यान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?