सीजी भास्कर, रायगढ़, 29 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत (Raigarh Elephant Death) हो गई। घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के बरतापाली गांव की है। वन विभाग की जांच में सामने आया कि खेत में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए करंट प्रवाहित तार बिछाया गया था। इसी तार की चपेट में आने से हाथी की जान चली गई। मामले में वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : Raigarh Elephant Raju : ओडिशा से भटककर रायगढ़ पहुंचा पालतू हाथी ‘राजू’, देखने उमड़ी भीड़
खेत में बिछाया था तार
धरमजयगढ़ रेंज के बरतापाली गांव के कक्ष क्रमांक 437 में नर हाथी का शव मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच के दौरान स्निफर डॉग की मदद ली गई। इसके बाद खेत में जंगली सूअर के शिकार के लिए करंट प्रवाहित तार बिछाए जाने का पता चला।
यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Blackmailing Case : खबरों के नाम पर वसूली का बड़ा नेटवर्क! गिरफ्तार आरोपी ने लिया सीनियर IPS अफसर का नाम
चार आरोपी गिरफ्तार
वन विभाग ने मामले में अजय भगत (38), जयानंद भगत (37), भगवानों भगत (50) और रामदयाल (38) को हिरासत में लिया। चारों आरोपी नयागांव के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए खेत में करंट प्रवाहित तार लगाने की बात स्वीकार की। वन विभाग की जांच में इसी तार को हाथी की मौत की वजह बताया गया है। वन विभाग ने चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। विभाग की ओर से मामले में आगे की जांच जारी है।



