सीजी भास्कर, रायगढ़, 29 नवंबर 2026। ओडिशा से भटककर एक पालतू हाथी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले (Raigarh Elephant Raju) में पहुंच गया है। तमनार वन परिक्षेत्र के गौरबहरी गांव के पास मिले इस हाथी का नाम ‘राजू’ बताया जा रहा है। महावत के साथ नहीं होने के कारण वह जंगल से भटककर रायगढ़ वन मंडल में आ गया। हाथी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है। इसे देखते हुए वन विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को उससे दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Blackmailing Case : खबरों के नाम पर वसूली का बड़ा नेटवर्क! गिरफ्तार आरोपी ने लिया सीनियर IPS अफसर का नाम
महावत से बिछड़ा राजू
जानकारी के मुताबिक, हाथी ओडिशा का पालतू है और उसका नाम राजू बताया जा रहा है। महावत के साथ नहीं होने के कारण वह भटकते हुए तमनार रेंज के गौरबहरी गांव के पास पहुंच गया। वन विभाग को इसकी सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई।
हाथी देखने उमड़ी भीड़
राजू को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच रहे हैं। कुछ लोग उसके करीब जाने की कोशिश भी कर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने लोगों को समझाइश दी है कि हाथी के पास न जाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। भीड़ या छेड़छाड़ से हाथी घबरा सकता है, जिससे जान-माल का खतरा पैदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें : Delimitation Bill 2026 : परिसीमन पर विपक्ष में बढ़ी हलचल, स्टालिन-पवार को मनाने चेन्नई और मुंबई पहुंचेंगे खरगे-राहुल
वन विभाग की निगरानी
वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। विभाग का प्रयास है कि हाथी सुरक्षित रहे और ग्रामीणों को भी किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। लोगों से अपील की गई है कि हाथी को देखने के लिए उसके पीछे न जाएं और उसकी गतिविधियों में बाधा न डालें।
यह भी पढ़ें : Christchurch Test Day 3 : जुरेल के 88 रन से टला फॉलोऑन, न्यूजीलैंड 243 रन आगे, क्लिन स्वीप का मंडराया खतरा



