सीजी भास्कर, रायगढ़ डेस्क 23 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में लैलूंगा वन परिक्षेत्र के नारायणपुर गांव में हाथी के हमले (Raigarh Elephant Attack) से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि खेत के पास हाथी पहुंचने की सूचना मिलने पर कुछ ग्रामीण उसे खदेड़ने व भगाने के लिए गए थे। इसी दौरान आक्रोशित हाथी ने 35 वर्षीय जलधर लकड़ा पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
घायल ग्रामीण को मेडिकल कॉलेज रेफर
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल जलधर लकड़ा (Lailunga Elephant News) को तत्काल लैलूंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, वन विभाग ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल ग्रामीण के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि भी उपलब्ध कराई है।
यह भी पढ़ें : Nand Kumar Sai News : पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल ! सीएम विष्णु देव साय हेलिकॉप्टर से साथ लेकर पहुंचे रायपुर
कच्चे मकानों को पहुंचा नुकसान
हमले के साथ ही हाथियों के दल ने जिले के कई गांवों में किसानों की मेहनत पर पानी फेरते हुए फसलों और कच्चे मकानों (Elephant Terror in Raigarh) को भारी नुकसान पहुंचाया है। नारायणपुर गांव में दो किसानों की खड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई, जबकि धरमजयगढ़ के क्रोंधा और नागदरहा क्षेत्रों में भी फसलों को रौंदा गया है। इसके अलावा लैलूंगा के ढोरोआमा और तिलाईदरहा गांवों में 6 किसानों की फसल और कच्चे मकान प्रभावित हुए हैं।
यह भी पढ़ें : Shubman Gill : सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर शुभमन गिल का बयान, बोले- उनके खेलने से भी नतीजा नहीं बदलता
126 हाथियों का डेरा, अलर्ट जारी
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में धरमजयगढ़ वन मंडल के विभिन्न जंगलों में 126 हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है। वन अमला और हाथी मित्र दल की टीमें हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर रख रही हैं। विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर न जाएं और हाथियों को भगाने या उनके करीब जाने का जोखिम न उठाएं।
यह भी पढ़ें : Kawardha Elephant Attack : कवर्धा में हाथियों का आतंक, एक हफ्ते में दो महिलाओं की मौत; 20 गांवों में अलर्ट
Raigarh Elephant Attack को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल
जिले में लगातार हो रही हाथियों की आवाजाही, फसल हानि और ग्रामीण पर हमले की घटना के बाद से वन परिक्षेत्र से लगे गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अब वन विभाग से नुकसान के जल्द मुआवजे और हाथियों की आबादी क्षेत्र में रोकथाम की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Raigarh Crime News : रायगढ़ में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला, तीन घायल



