सीजी भास्कर, रायगढ़ डेस्क 23 नवंबर 2026। रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सघन कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 631 वाहन चालकों के चालान (Raigarh Traffic Police Action) काटे गए। इस एक दिवसीय अभियान में नियम तोड़ने वाले चालकों से करीब 4 लाख रुपए का समन शुल्क व जुर्माना वसूला गया।
यह भी पढ़ें : Nand Kumar Sai News : पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल ! सीएम विष्णु देव साय हेलिकॉप्टर से साथ लेकर पहुंचे रायपुर
इन चालकों पर भी गिरी गाज
जांच अभियान के दौरान तेज रफ्तार, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, ट्रिपल सवारी, मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाने और वाहन के जरूरी दस्तावेज नहीं रखने जैसे कई मामले (Raigarh Police Challan) सामने आए। वहीं, नशे की हालत में वाहन चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले 6 चालकों को मौके पर ही पकड़ा गया, जिनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें : Shubman Gill : सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर शुभमन गिल का बयान, बोले- उनके खेलने से भी नतीजा नहीं बदलता
185 चालकों पर कार्रवाई
इस पूरे अभियान में रायगढ़ यातायात पुलिस टीम ने सबसे आगे रहते हुए सर्वाधिक 185 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई (Traffic Rules Violation Raigarh) की। इसके अलावा जिले के तमनार, धरमजयगढ़, छाल, लैलूंगा समेत अन्य ग्रामीण व शहरी थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाले रखा और संदिग्ध व नियम तोड़ने वाले वाहनों की सघन जांच की।
यह भी पढ़ें : Ramayana Box Office Collection : ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार, 18वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 1693 करोड़ के पार
एसएसपी दी सख्त चेतावनी
मामले में एसएसपी शशि मोहन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में भी इसी तरह सख्त अभियान और कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : Kawardha Elephant Attack : कवर्धा में हाथियों का आतंक, एक हफ्ते में दो महिलाओं की मौत; 20 गांवों में अलर्ट
Raigarh Traffic Police Action से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप
एक ही दिन में 631 चालान कटने और 4 लाख रुपए का जुर्माना वसूले जाने के बाद से जिले के वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की इस सख्ती का उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।



