तमिलनाडु के तिरुपरंकुंद्रम मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को दीप जलाने की अनुमति दे दी है। मंदिर प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्रद्धालु 29 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक उचिपिल्लैयार मंदिर के पास निर्धारित स्थान पर दीप जला सकेंगे। यह फैसला श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक मिलेगी अनुमति
मंदिर प्रशासन के रिसीवरों ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों को केवल उचिपिल्लैयार मंदिर के पास निर्धारित स्थान पर ही दीप जलाने की अनुमति होगी। श्रद्धालु इस अवधि के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक दीप प्रज्वलित कर सकेंगे।
15 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश
प्रशासन की ओर से जारी निर्देश 29 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे। इस दौरान निर्धारित स्थान और समय का पालन करना श्रद्धालुओं के लिए जरूरी होगा। मंदिर प्रशासन ने यह व्यवस्था धार्मिक भावनाओं और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की है।



