CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CBSE portal cyber attack case : दिल्ली पुलिस की एंट्री, बोर्ड बोला- डेटा लीक नहीं हुआ

CBSE portal cyber attack case : दिल्ली पुलिस की एंट्री, बोर्ड बोला- डेटा लीक नहीं हुआ

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 जून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) पोर्टल पर हो रहे साइबर अटैक मामले में अब दिल्ली पुलिस की एंट्री हुई है. इस मामले में सीबीएसई ने दिल्ली पुलिस के सामने एक शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही बोर्ड ने कहा कि साइबर अटैक को बेअसर किया गया है और किसी भी तरह का डेटा लीक नहीं हुआ है.(CBSE portal cyber attack case)

Contents
  • सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर जारी साइबर अटैक : CBSE portal cyber attack case
  • दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
  • नहीं हुआ डेटा लीक : CBSE portal cyber attack case

सीबीएसई के तरफ से ये शिकायत तब दी गई, जब एक तरफ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है सीबीएसई स्टूडेंट्स का डेटा खुले बाजार में बिक रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ जेईई एडवांस्ड 2026 के कैंडिडेट्स के डेटा लीक पर जारी घमासान के बीच शुक्रवार को आईआईटी रुड़की ने इसका खंडन किया है, जिसमें आईआईटी रुड़की ने डेटा लीक को अस्वीकार किया है.

आइए, पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं. जानते हैं कि सीबीएसई पोर्टल पर हो रहे साइबर अटैक का मामला क्या है. जानते हैं कि इसको लेकर दिल्ली पुलिस में दी गई शिकायत में क्या कहा गया है. इसके साथ ही सीबीएसई, जेईई एडवांस्ड 2026 डेटा लीक पर जारी बवाल पर एक नजर डालेंगे.

सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर जारी साइबर अटैक : CBSE portal cyber attack case

सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन पोर्टल को 2 जून को खोला गया है. तब से लेकर अब तक इस पोर्टल को हैक करने की कोशिश की जा रही है. सीबीएसई लगातार कह रहा है कि पोर्टल को हैक करने की कोशिश की जा रही है, जिसके तहत पोर्टल पर साइबर अटैक किए जा रहे हैं. सीबीएसई ने दावा कर चुका है कि पोर्टल पर कई बार लाखों की संख्या में हिट्स भेजे गए, जिससे पोर्टल की स्पीड स्लो हुई. वहीं बोर्ड के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से पोर्टल को निशाना बनाकर बड़े स्तर पर समन्वित साइबर हमले किए गए, जिनका उद्देश्य सेवाओं को बाधित करना और अनधिकृत तरीके से जानकारी तक पहुंच बनाने की कोशिश करना था.

दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

सीबीएसई ने अपने पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल पर लगातार हो रहे साइबर अटैक को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि सीबीएसई ने बताया कि यह पोर्टल 2 जून 2026 से शुरू किया गया था, जहां 12वीं के स्टूडेंट्स की कॉपियेां के सत्यापन, वेरिफिकेशन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं. इसी दौरान देश और विदेश के कई आईपी एड्रेस से बड़ी मात्रा में संदिग्ध ट्रैफिक दर्ज किया गया.

वहीं सीबीएसई ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट से संपर्क किया गया है.

नहीं हुआ डेटा लीक : CBSE portal cyber attack case

बोर्ड के अनुसार, 24×7 निगरानी और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की मदद से सभी हमलों को समय रहते रोक दिया गया और किसी भी तरह का डेटा चोरी या सिस्टम से छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं हुई. सीबीएसई के अनुसारइन साइबर हमलों से निपटने में IIT कानपुर, IIT मद्रास, Digital India Corporation, I4C, CERT-In और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की साइबर सुरक्षा टीमों ने भी सहयोग किया.

पत्नी को मनाने के लिए बच्चे की बलि! चाचा ने मासूम भतीजे की जान ली, तांत्रिक ने मांगा था कलेजा और खून
OnePlus 9000mAh Battery Phone: बैटरी को लेकर OnePlus की नई चाल, गेम ही बदल देगा ये अपकमिंग स्मार्टफोन
भिलाई ब्रेकिंग : अपोलो बीएसआर हॉस्पिटल भिलाई के पूर्व डायरेक्टर डॉ एमके खंडूजा कोलकाता से गिरफ्तार, 1 साल से डॉक्टर था फरार, 19 करोड़ के धोखाधड़ी का मामला
डिजिटल गिरफ्तारी बन गई 2.83 करोड़ की साजिश: रिटायर्ड महिला GM को मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने का …
Tata Punch Facelift Teaser : पहली बार Tata Punch Facelift का टीजर आया सामने, नए लुक ने मचाया तहलका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Yogi Adityanath’s statement on mafias : माफियाओं पर गरजे योगी, कहा- कानून के डर से अब उनका अस्तित्व खत्म हो गया

सीजी भास्कर, 05 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री…

Gajendra Yadav tree plantation program : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने वृक्षारोपण कर, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा…

Coal Scam
Coal Scam : फर्जी जीएसटी बिल से चल रहा था कोयले का खेल, 15 टन से ज्यादा कोयला जब्त, तीन गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 05 जून। भिलाई में अवैध कोयला…

Khan Sir
Khan Sir : खान सर पर बरसे तेज प्रताप यादव, बोले- पढ़ाई से ज्यादा चर्चा में रहने की है चिंता

सीजी भास्कर, 05 जून। पटना में कोचिंग संस्थानों…

Major order of the Supreme Court : असम में ‘विदेशी’ घोषित महिलाओं के निर्वासन पर रोक, केंद्र से मांगा जवाब

सीजी भास्कर, 05 जून। सुप्रीम कोर्ट ने असम…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Paddy Procurement Scam Bilaspur: खरीदी केंद्रों में बिचौलियों की एंट्री, तीन लाख का धान जब्त

13/12/2025
G20 Inequality Report
देश-दुनियाबजट

G20 Inequality Report : देश के सबसे अमीर एक प्रतिशत लोगों की संपत्ति 2000 से 62 प्रतिशत बढ़ी

05/11/2025
ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिसांस्कृतिक

Birthday विशेष : 15 घंटे खड़े रह MLA रिकेश लेते रहे बधाइयां, छतरियों की हुई बारिश, भोर तक चला कवि सम्मेलन, सैकड़ों सामाजिक संगठनों के पहुंचे प्रतिनिधि, Selfie लेने लगी होड़, एक हजार हेलमेट, 20 हजार रेनकोट, सैकड़ों कंबल ले पहुंचे लोग, दो सौ व्हील चेयर, 8 बैसाखी

11/08/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर में शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

17/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?