सीजी भास्कर, 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। (Raigarh Congress Protest)
इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतला छीनने को लेकर झूमाझटकी भी हुई। भारी बारिश के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन यह प्रदर्शन हुआ।
यह भी पढ़ें : Korba Sanatan Protest : सनातन संतों पर टिप्पणी के विरोध में भूपेश और महंत का पुतला फूंका
रास्ते में ही फूंका प्रधानमंत्री का पुतला : Raigarh Congress Protest
दोपहर करीब 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ चौक की ओर बढ़ रहे थे। इससे पहले ही उन्होंने रास्ते में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाने और पुतला छीनने की कोशिश की, जिससे कुछ देर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीना-झपटी होती रही।
यह भी पढ़ें : UCC Bill : भारी विरोध और नारेबाजी के बीच पास हुआ नया कानून, अब लिव इन रिश्तों पर भी बनेगा रिकॉर्ड

चौक पर बैठकर की नारेबाजी
पुतला दहन के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ चौक पर धरने पर बैठ गए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
छात्रों के साथ बर्बरता का आरोप : Raigarh Congress Protest
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ बर्बर व्यवहार किया गया। उनका कहना था कि छात्रों के समर्थन में पहुंचे राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लेना लोकतंत्र के खिलाफ है। इसी के विरोध में देशभर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है।
यह भी पढ़ें : Nakti Bulldozer Action Protest : नकटी कांड पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, CM हाउस घेराव तक आंदोलन की तैयारी
‘राहुल गांधी को गृह मंत्रालय के निर्देश पर हिरासत में लिया’
जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी को गृह मंत्रालय के निर्देश पर हिरासत में लिया गया। इसी के विरोध में रायगढ़ में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।
यह भी पढ़ें : Political Strategy : दो दशक की राजनीतिक जंग के बाद क्या राहुल गांधी ने हासिल कर ली अपनी सबसे बड़ी जीत
ख़बरें और भी हैं : Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’


