CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surangpani School Suspension : सुरंगपानी के प्रधान पाठक तत्काल प्रभाव से निलंबित

Surangpani School Suspension : सुरंगपानी के प्रधान पाठक तत्काल प्रभाव से निलंबित

By Newsdesk Admin
28/11/2025
Share
Surangpani School Suspension
Surangpani School Suspension

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। सरगुजा संभाग अंबिकापुर के संयुक्त संचालक ने पत्थलगांव विकासखंड के सुरंगपानी विद्यालय के प्रधान पाठक गणेश राम चौहान को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित (Surangpani School Suspension) कर दिया है।

आरोप है कि प्रधान पाठक विद्यालय समय में शराब का सेवन कर स्कूल पहुंचे, छात्राओं से अश्लीलतापूर्ण तरीके से बातचीत की, मानसिक प्रताड़ना दी तथा विद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों के साथ अपशब्द व गाली-गलौज किया। इन सभी आरोपों की पुष्टि प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।

जारी आदेश में कहा गया है कि यह आचरण शासकीय सेवक की पदस्थ गरिमा के विपरीत है और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 तथा 23 (ख) एवं (ग) का उल्लंघन है। ऐसे में छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(ख) के तहत श्री चौहान को निलंबित किया गया है।

निलंबन (Surangpani School Suspension) अवधि में प्रधान पाठक चौहान का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, फरसाबहार, जिला जशपुर निर्धारित किया गया है। नियम के अनुसार निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

शिक्षा अधिकारी जशपुर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में भी इस बात की पुष्टि की गई कि प्रधान पाठक का आचरण न केवल अनैतिक है, बल्कि विद्यालयीन वातावरण को दूषित करने वाला और शासन की सेवा मर्यादा का स्पष्ट उल्लंघन माना जाएगा।

Bilaspur Woman Suicide : 45 वर्षीय महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच जारी
Cold Wave Alert : ठंड ने पकड़ी रफ्तार! अगले तीन दिन में और गिरेगा तापमान, 10 डिग्री पहुंचने की संभावना
Shramev Jayate App : छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा शिक्षा का तोहफा, ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के तहत मुफ्त आवासीय पढ़ाई शुरू
Bastar Recanalization Camp  : नक्सलियों ने जबरन छीनी थी पिता बनने की खुशियां, अब मिटेगा वो दंश
धमतरी:भाजपा समर्थित सदस्यों को मिला निर्वाचन प्रमाण पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?