सीजी भास्कर, जांजगीर-चांपा, 25 नवंबर 2026। जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी से रेत के अवैध उत्खनन और भंडारण पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने नदी किनारे छह गांवों में औचक निरीक्षण कर करीब 25 हाइवा रेत (Janjgir Illegal Sand Storage) जब्त की है। इसके साथ ही दो गांवों में मिली चेन माउंट मशीनों को भी जब्त किया गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें : Jashpur Shrimp Farming : एक ही तालाब से मछली और झींगा बेचकर होगी दोगुनी कमाई! 40 किसानों को मिला बीज, 60% सब्सिडी भी
छह गांवों में औचक जांच
एसडीएम चांपा शशि चौधरी, तहसीलदार प्रशांत पटेल और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने हसदेव नदी के तटवर्ती ग्राम सोंठी, पिपरदा, पूछेली, खपरीडीह, बम्हनीडीह और गोविंदा में अचानक निरीक्षण किया। टीम ने नदी किनारे रेत के भंडारण और खनिज गतिविधियों की जांच की।
यह भी पढ़ें : Gold Silver Investment : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी ₹9,103 और सोना ₹3,653 सस्ता
तीन गांवों में मिली रेत
निरीक्षण के दौरान पूछेली, पिपरदा और बम्हनीडीह में अवैध रूप से भंडारित करीब 25 हाइवा रेत मिली। संयुक्त टीम ने मौके पर ही रेत जब्त करने की कार्रवाई की। वहीं पूछेली और पिपरदा में चेन माउंट मशीन होने की सूचना मिलने पर अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मशीनों को भी जब्त किया।
अवैध खनन पर निगरानी
जिला प्रशासन के मुताबिक, हसदेव नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में खनिज संसाधनों के अवैध दोहन को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए निरीक्षण और जब्ती का अभियान आगे भी जारी रहेगा।



