सीजी भास्कर, 22 नवम्बर । बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कई बड़े होटल और रेस्टोरेंट में औचक जांच की। इस दौरान ईस्ट पार्क, ग्रैंड अंबा और सिल्वर ओक समेत कई प्रतिष्ठानों की रसोई का निरीक्षण किया गया। जांच में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ी कई कमियां सामने आईं। (Hotel Food Safety Inspection)
यह भी पढ़ें : Raid on cosmetic shops : खाद्य विभाग ने खंगाले बिल और लेबल
ग्रैंड अंबा और सिल्वर ओक को सुधार के निर्देश : Hotel Food Safety Inspection
कार्रवाई के दौरान ईस्ट पार्क से वेज ग्रेवी और पनीर, जबकि ग्रैंड अंबा से टोमैटो ग्रेवी और हल्दी पाउडर के सैंपल लिए गए। वहीं, ग्रैंड अंबा और सिल्वर ओक में मिली खामियों पर सुधार के निर्देश दिए गए। दावते दिल्ली की दोनों शाखाओं, डाउन टाउन, गुलमोहर रेस्टोरेंट और पौष्टिकम का भी निरीक्षण किया गया।
यह भी पढ़ें : Food Department Raid : बिलासपुर में 102 किलो बर्फी सीज, खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

खाद्य सामग्री के भंडारण में FIFO व्यवस्था अपनाने के निर्देश
खाद्य विभाग की टीम ने होटल संचालकों को खाद्य सामग्री के भंडारण में फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट व्यवस्था अपनाने, कर्मचारियों को हेड कैप और ग्लव्स पहनाने के निर्देश दिए। साथ ही अखबार में खाना परोसने या लपेटने पर रोक लगाने, ढक्कन वाले डस्टबिन रखने और पेस्ट कंट्रोल कराने को कहा गया।
सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत कार्रवाई : Hotel Food Safety Inspection
यह कार्रवाई ‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ अभियान के तहत की गई। अब देखना होगा कि जांच में सामने आई कमियों को होटल संचालक कितनी जल्दी दूर करते हैं।
ख़बरें और भी हैं :दुर्ग जिले का खाद्य एवं औषधि प्रशासन आफिस अब इस नगर निगम रोड पर हुआ शिफ्ट


