CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोरबा की मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन, वीडियो वायरल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश

कोरबा की मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन, वीडियो वायरल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश

By Newsdesk Admin
04/10/2026
Share

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मिठाई और पकवान बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन टॉयलेट के फर्श पर धोने का वीडियो सामने आया है। मामला निहारिका क्षेत्र की एक मिठाई दुकान का है। एक ग्राहक ने बर्तन धोते हुए कर्मचारियों का वीडियो बना लिया और उनसे इस बारे में पूछताछ की। कर्मचारियों ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण आपात स्थिति में वहां बर्तन धोए जा रहे थे।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। मामले को खाद्य विभाग ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

ग्राहक ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों से की पूछताछ

बताया जा रहा है कि ग्राहक ने दुकान के बाथरूम में कर्मचारियों को बर्तन धोते देखा। इसके बाद उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो में बाथरूम के अंदर फर्श पर बर्तन धोते हुए कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं।

ग्राहक ने जब कर्मचारियों से टॉयलेट में बर्तन धोने की वजह पूछी तो उन्होंने तकनीकी परेशानी का हवाला दिया। कर्मचारियों के मुताबिक, इमरजेंसी की स्थिति में वहां बर्तन धुलवाए जा रहे थे।

खाद्य विभाग करेगा मौके पर जांच

मामले की जानकारी सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि वीडियो के आधार पर दुकान संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी।

अधिकारी के मुताबिक, यदि जांच में वीडियो में दिखाई गई स्थिति सही पाई जाती है तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों का पालन करना अनिवार्य है और बाथरूम जैसी जगह पर बर्तन धोना नियमों के खिलाफ है।

सक्ती में भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

इससे पहले छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भी टॉयलेट के अंदर बर्तन धोने का मामला सामने आया था। हरेठी स्थित एक ढाबे में जेंट्स टॉयलेट के अंदर बर्तन धोने का वीडियो वायरल हुआ था।

वीडियो के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच की थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद ढाबे का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था।

सिंदूर का असर! सांबा में सेना का करारा जवाब, 7 आतंकी ढेर, पाकिस्तान की BAT का हाथ?
Railway Platform Ticket Ban : अब सिर्फ रेलवे स्टेशन में इन्हें जाने की मिलेगी अनुमति, प्लेटफार्म टिकट की बिक्री रोकी, जानिए वजह
India Growth Rate: पीएम मोदी बोले—हिंदू रेट ऑफ़ ग्रोथ नहीं, अब ‘हिंदुस्तान रेट ऑफ़ ग्रोथ’ का दौर
Indigo Crisis’: उड़ानें रद्द होने पर संसदीय समिति सख्त, एयरलाइंस और DGCA से तलब में मांगे जाएंगे साफ जवाब
Unique Funeral With Cows : महिला की अंतिम यात्रा में 50 से अधिक गायों ने निभाया अद्भुत साथ

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Third Fourth Grade Recruitment : पटवारी से प्यून-ड्राइवर तक भर्ती परीक्षा से, विभागीय सीधी भर्ती होगी सीमित
Chhattisgarh Third Fourth Grade Recruitment : पटवारी से प्यून-ड्राइवर तक भर्ती परीक्षा से, विभागीय सीधी भर्ती होगी सीमित

तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती व्यवस्था (Chhattisgarh Third Fourth Grade…

Korea Road Accident : दशगात्र से लौट रही महिलाओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 4 गंभीर
Korea Road Accident : दशगात्र से लौट रही महिलाओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 4 गंभीर

सड़क हादसा (Korea Road Accident) उस समय हुआ,…

Takhatpur Youth Suicide Attempt : मारपीट-धमकी से तंग युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
Takhatpur Youth Suicide Attempt : मारपीट-धमकी से तंग युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

आत्महत्या की कोशिश (Takhatpur Youth Suicide Attempt) के…

Medical Camp Action : बिना अनुमति मेडिकल कैंप लगाने पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार
Medical Camp Action : बिना अनुमति मेडिकल कैंप लगाने पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

बिना अनुमति मेडिकल कैंप (Medical Camp Action) लगाने…

Wild Boar Attack Raigarh : रायगढ़ में जंगली सुअरों का आतंक, फसलों को नुकसान; महिला पर हमले के बाद लगाए पिंजरे
Wild Boar Attack Raigarh : रायगढ़ में जंगली सुअरों का आतंक, फसलों को नुकसान; महिला पर हमले के बाद लगाए पिंजरे

जंगली सुअरों की बढ़ती समस्या (Wild Boar Attack…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?