सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश से धान के अवैध परिवहन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एसडीएम आनंद राम नेताम के नेतृत्व में टीम ने रात में कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से 108 बोरी धान जब्त किया। (Illegal Paddy Transport Seized)
यह भी पढ़ें : Paddy Procurement Politics : धान खरीदी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, मंत्री गुरु खुशवंत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मंडरू-घुटरा मार्ग पर दूसरी पिकअप से 55 बोरी धान जब्त : Illegal Paddy Transport Seized
पहली कार्रवाई मंगलवार रात करीब 9 बजे रामचंद्रपुर विकासखंड के चुनापत्थर मार्ग पर हुई, जहां उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे पिकअप में 53 बोरी धान मिला। वहीं, दूसरी कार्रवाई रात करीब 2 बजे मंडरू-घुटरा मार्ग पर की गई, जहां पीछा कर पकड़े गए दूसरे पिकअप से 55 बोरी धान जब्त किया गया। दोनों वाहनों और धान को डिंडो और सनवाल थानों के सुपुर्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Paddy Procurement: राजनांदगांव में खुलेंगे 24 नए धान खरीदी केंद्र, किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं
सीमावर्ती इलाकों में रात्रि गश्त और वाहन जांच बढ़ाई गई
प्रशासन की ओर से संबंधित परिवहनकर्ताओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई (Illegal Paddy Transport Seized) की जा रही है। वहीं, सीमावर्ती मार्गों पर वाहनों की जांच और रात्रि गश्त भी तेज कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Paddy Procurement Protest: धान खरीदी पर बवाल, स्थगन प्रस्ताव खारिज होते ही सदन में गरमाई सियासत
ख़बरें और भी हैं : Dhan Kharidi Kendra : धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों को बड़ी राहत; हर केंद्र को मिलेंगे 10 लाख रुपए


