CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Power Cable Scam : केबल घोटाला, दो इंजीनियर निलंबित, एक का तबादला

Power Cable Scam : केबल घोटाला, दो इंजीनियर निलंबित, एक का तबादला

By Newsdesk Admin
03/08/2025
Share
Power Cable Scam
Power Cable Scam

सीजी भास्कर, 3 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में करोड़ों रुपये के एबीसी केबल घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। रायपुर से गई जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ठेकेदारों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया गुणवत्ता के केबल लगाए, जिससे बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही थी।

Contents
  • घटिया आपूर्तिकर्ताओं पर भी सख्ती
  • गुणवत्ता की परत-दर-पर जांच जारी
मामले में जांजगीर के कार्यपालन अभियंता एचके मंगेशकर और कोरबा के अभिमन्यु कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा सहायक अभियंता नरेश देवांगन का तबादला बलौदा कर दिया गया है। 

बिलासपुर और मुंगेली में जांच का कार्य अभी जारी है। बिजली मुख्यालय के अधिकारियों ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार रायपुर से भेजी गई 4 सदस्यीय कार्यपालन अभियंताओं की टीम ने बिलासपुर और मुंगेली में गहन जांच की। बिलासपुर के सेंदरी और मुंगेली स्टोर में रखे गए केबल, कंडक्टर और ट्रांसफार्मर के डीपी चैनल की जांच के बाद सैंपल एकत्रित कर दोनों स्टोर सील कर दिए गए।

रिपोर्ट में सामने आया कि ठेकेदारों ने ISI और BIS मानक की अनदेखी कर स्थानीय और घटिया ब्रांड के केबल लगाए। ये केबल मामूली गर्मी या नमी में ही पिघलने लगते हैं, जिससे बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट और फाल्ट की घटनाएं तेजी से बढ़ गईं।

घटिया आपूर्तिकर्ताओं पर भी सख्ती

कंपनी ने घटिया केबल सप्लाई करने वाले ठेकेदारों पर भी कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली की एथटी इलेक्ट्रिकल्स और जांजगीर के भुवनेश्वर साहू को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।

मुख्यालय ने इन फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा पुणे की एसटी इलेक्ट्रricals पर धीमी और खराब गुणवत्ता वाले काम को लेकर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि कई स्थानों पर केबल बिछाए बिना ही ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया था।

गुणवत्ता की परत-दर-पर जांच जारी

बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर में घोटाले से संबंधित केबल की गुणवत्ता जांच अभी भी जारी है। बिलासपुर में 66.72 करोड़, कोरबा में 77 करोड़, और मुंगेली-पेंड्रा में 25.37 करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए केबल की परीक्षण प्रक्रिया चल रही है। सेंदरी और मुंगेली स्टोर में सैंपलिंग और सीलिंग की गई है।

जांच दल में शामिल अधिकारियों में एमएम चंद्राकर, पीके सिंह, धर्मेंद्र भारती और नवीन राठी के साथ, अधीक्षण यंत्री पीआर साहू, कार्यपालन अभियंता हेमंत चंद्राकर और एमके पाण्डेय भी शामिल रहे।

Jagdalpur Medical Negligence Case : डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, दर्द से तड़पती महिला की मौत
“एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत गुजरात पुलिस 15 सदस्यीय टीम का दुर्ग जिले में भ्रमण, आईजी गर्ग ने कार्य संचालन की दी जानकारी
Sub Engineer Appointment Cancelled: 14 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 67 नियुक्तियां रद्द, ‘Backdoor Entry’ पर सख्त लाइन
Guna Political Murder Case: बिहार चुनाव नतीजों पर बहस ने ली जान, मामाओं ने कीचड़ में घसीटकर भांजे की हत्या की
Murder Case : भेष बदलकर छिपा था 11 साल से फरार हत्यारा, नंदिनी नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?