CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cloth Store Fire : क्लॉथ स्टोर बना आग का गोला, त्योहार से पहले लाखों के कपड़े राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Cloth Store Fire : क्लॉथ स्टोर बना आग का गोला, त्योहार से पहले लाखों के कपड़े राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

By Newsdesk Admin
24/08/2026
Share
Cloth Store Fire
Cloth Store Fire

सीजी भास्कर, 24 अगस्त। त्योहार की तैयारी के बीच कसडोल के एक कपड़ा व्यापारी को बड़ा झटका (Cloth Store Fire) लगा। बाजार स्थित महामाया क्लॉथ स्टोर में रविवार रात अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने दुकान और उसमें रखे कपड़ों के बड़े स्टॉक को अपनी चपेट में ले लिया।

Contents
  • Cloth Store Fire से बाजार इलाके में मचा हड़कंप
  • दमकल टीम ने मशक्कत के बाद पाया काबू
  • शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

रात के समय उठती ऊंची लपटों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों रुपए के नए कपड़े जलकर राख हो चुके थे।

 

Cloth Store Fire

Cloth Store Fire से बाजार इलाके में मचा हड़कंप

घटना कसडोल थाना क्षेत्र के बाजार स्थित महामाया क्लॉथ स्टोर की है। बताया जा रहा है कि रविवार रात अचानक दुकान में आग लग गई और कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी।

त्योहार सीजन को देखते हुए स्टोर और गोदाम में बड़ी मात्रा में नए कपड़ों का स्टॉक रखा गया था। आग फैलने के कारण कपड़ों के साथ दुकान में रखा अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

दमकल टीम ने मशक्कत के बाद पाया काबू

आग की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की तीव्रता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

दमकल कर्मियों ने काफी देर तक पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। हालांकि आग बुझने तक दुकान में रखा बड़ी मात्रा में सामान जल चुका था और कारोबारी को लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण और नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Python Rescue : 12 फीट का अजगर बत्तख निगल रहा था, स्नेक मैन ने किया रेस्क्यू
Koliyari Encroachment Notice : अतिक्रमण नोटिस से बढ़ी चिंता, प्रशासन बोला- मकान नहीं, सिर्फ सरकारी जमीन से हटेंगे अवैध निर्माण
GPM में पहली बार ‘Little Champs’ Singing Competition, 16 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
Illegal Liquor : रायगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Pandri Encroachment Drive : पंडरी कपड़ा मार्केट में निगम का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Promotion Case
Promotion Case : वेतनवृद्धि रोकने पर प्रमोशन नहीं रोका जा सकता, हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मी के मामले में दिया अहम फैसला

मामूली सजा के आधार पर किसी कर्मचारी को…

घर में सफाई करते समय कोबरा ने डसा, इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो सांप लाने को कहा

कोरबा जिले के दादर क्षेत्र में घर के…

Sawan Somwar
Sawan Somwar : सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजे मंदिर

सावन के आखिरी सोमवार पर छत्तीसगढ़ में शिवभक्ति…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : पीएम आवास पर बहस को तैयार भूपेश बघेल, बोले- विजय शर्मा समय और जगह तय कर लें

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को…

Bachpan Series
Bachpan Series : बचपन के खेलों में फिर दिखी पुरानी मस्ती, 25 से 65 वर्ष तक के सदस्यों ने उम्र भूलकर खेली बचपन सीरीज

उम्र भले ही बढ़ गई हो, लेकिन बचपन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?