CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

By Newsdesk Admin
21/08/2026
Share
Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict

सीजी भास्कर, 21 अगस्त। जगदलपुर सत्र न्यायालय ने भाभी की हत्या और बड़े भाई की हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी देवर को दोहरी सजा सुनाई है। न्यायालय ने नीलू उर्फ नीलूराम मंडावी को हत्या के मामले में आजीवन कारावास और हत्या के प्रयास के मामले में 7 साल के सश्रम कारावास की सजा दी है। दोनों मामलों में 100-100 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। (Jagdalpur Court Verdict)

Contents
  • हथौड़े और लोहे की रॉड से किया हमला : Jagdalpur Court Verdict
  • बचाने आए भाई पर भी हमला
  • 15 गवाहों के बयान से साबित हुआ मामला : Jagdalpur Court Verdict

यह भी पढ़ें : Surajpur Crime : जमीन के झगड़े में रिश्तों का खौफनाक अंत, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप

हथौड़े और लोहे की रॉड से किया हमला : Jagdalpur Court Verdict

मामला परपा थाना क्षेत्र के बड़े बोदाल गांव का है। अभियोजन के मुताबिक, रात करीब 8 बजे नीलू उर्फ नीलूराम मंडावी हथौड़ा और लोहे की रॉड लेकर अपने बड़े भाई बोड़कू मंडावी और भाभी जयमनी मंडावी के पास पहुंचा।

बताया गया कि आरोपी अपनी पत्नी के मायके जाने के लिए भाभी को जिम्मेदार मानता था। इसी बात को लेकर उसने जयमनी पर हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में जयमनी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें : Crime News : भाभी से प्रेम-प्रसंग के चलते बड़े भाई की हत्या करने वाला छोटा गिरफ्तार 🛑 मृतक की पत्नी गजाला घटना के बाद से फरार, तलाश‌ में जुटी पुलिस

Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

बचाने आए भाई पर भी हमला

भाभी को बचाने के लिए बड़े भाई बोड़कू बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उनके सिर, चेहरे और कनपटी समेत कई जगह चोटें आईं।

दोनों घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान अगले दिन जयमनी मंडावी की मौत हो गई, जबकि बोड़कू मंडावी के सिर में गंभीर चोट के चलते 10 टांके लगाए गए।

यह भी पढ़ें : दिल दहला देने वाली वारदात: रक्षाबंधन पर मायके आई बहन की भाई ने कर दी हत्या

15 गवाहों के बयान से साबित हुआ मामला : Jagdalpur Court Verdict

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 109 के तहत चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने करीब 15 गवाहों और अन्य साक्ष्यों को अदालत के सामने पेश किया।

साक्ष्यों के आधार पर सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े की अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए हत्या में उम्रकैद और हत्या के प्रयास में 7 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें : New twist in Pendra businessman murder case : भाई को आया हत्या की जिम्मेदारी वाला व्हाट्सएप मैसेज, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

Sakti Murder Case : “पैसे दे दो” से शुरू हुई बहस, कत्ल तक पहुंची कहानी: दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या, सबूत मिटाने की भी कोशिश
Randeep Hooda Pregnancy: शादी की दूसरी सालगिरह पर कपल ने दी खुशखबरी, “नन्हा मेहमान आने वाला है”
Good Governance Review Meeting : सुशासन पर सख्त CM साय! पांच जिलों के अधिकारियों की आज होगी बड़ी परीक्षा
E-Challan Cyber Fraud Alert : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने जारी किया अलर्ट
Election Fraud Allegations : देवेंद्र यादव का आरोप- वोट चोरी कर बनी BJP सरकार, पार्टी ने कहा- जनता का अपमान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

बिजली बिल समाधान का लाभ (Chhattisgarh Electricity Update)…

Durg Police
Durg Police : दुर्ग में 185 पुलिस जवानों ने तड़के मारा छापा, हथियार व शराब जब्त

पुलिस ने मंगलवार तड़के दुर्ग, भिलाई नगर और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?