CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Horrific road accident : ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, 4 साल का बच्चा गंभीर

Horrific road accident : ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, 4 साल का बच्चा गंभीर

By Newsdesk Admin
08/05/2026
Share

सीजी भास्कर 8 मई I छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। (Horrific road accident)

Contents
  • ससुराल जाते समय हुआ हादसा : Horrific road accident
  • ट्रक चालक मौके से फरार
  • सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जताया विरोध
  • ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग

बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला कुण्डा थाना क्षेत्र का है।

ससुराल जाते समय हुआ हादसा : Horrific road accident

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान कृष्णा आढिले और उनकी पत्नी कीर्ति आढिले के रूप में हुई है, जो सारंगढ़ के रहने वाले थे। शुक्रवार सुबह कृष्णा अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ बाइक से ससुराल कोलेगांव जा रहे थे।

इसी दौरान कुण्डा थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक को क्रॉस करते समय उनकी बाइक सड़क किनारे गीली मिट्टी में फिसल गई। बाइक गिरते ही पति-पत्नी ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका बेटा दूर जाकर गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

ट्रक चालक मौके से फरार

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था।

गंभीर रूप से घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मृत दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जताया विरोध

घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल और कुण्डा थाना के पास चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। Horrific road accident

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के शोल्डर कटिंग में मुरुम की जगह मिट्टी का इस्तेमाल किया गया, जो बारिश के कारण कीचड़ में बदल गई है। इसी वजह से आए दिन बाइक सवार और राहगीर फिसलकर हादसों का शिकार हो रहे हैं।

ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण सड़क निर्माण के ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने साफ कहा कि ठेकेदार के आने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

BREAKING NEWS ⭕ महादेव बेटिंग ऐप का मालिक सौरभ दुबई में डिटेन, एक हफ्ते के अंदर लाएंगे भारत
Cyber Cell Police Action : लूट की अनोखी साजिश: चेन छीनकर बैंक में रखी गिरवी, 80 हजार का लोन लेकर फरार, 2 आरोपी गिरफ्तार
Kondagaon Court Building: कोंडागांव कोर्ट भवन विवाद पर बनी सहमति, खेल मैदान बचाने की मांग पर प्रशासन ने दिया भरोसा
Fire breaks out in Hamar Clinic building : अहम दस्तावेज जलकर नष्ट
दो लोगों ने गाड़ी रूकवाई और पूछा – “राजकुमार कौन है” मैं, बोलते ही जड़ दिए ताबड़तोड़ थप्पड़, पीटने बाद बोले – “खबरदार, थाना गए तो जान से मार देंगे”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit : धीमी रफ्तार से बढ़ी चिंता, प्रदेश में सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit

Coaching Institute Safety Violations : सुरक्षा खामियां उजागर, कई जगह क्षमता से अधिक छात्र मिले

Coaching Institute Safety Violations

E-Challan Cyber Fraud Alert : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने जारी किया अलर्ट

E-Challan Cyber Fraud Alert

Bilaspur Fertilizer Stock Seized : बिना प्राधिकार पत्र खाद बिक्री पर कार्रवाई, 120 क्विंटल खाद का स्टॉक सील

Bilaspur Fertilizer Stock Seized

Telegram Ban Triggers : VPN डाउनलोड्स में रिकॉर्ड उछाल, एक दिन में 9.19 लाख इंस्टॉल

Telegram Ban Triggers 

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?