CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बड़ा खुलासा : मोबाइल में ये ऐप न होता तो पहलगाम के घने जंगलों से टूरिस्ट तक नहीं पहुंच पाते आतंकी

बड़ा खुलासा : मोबाइल में ये ऐप न होता तो पहलगाम के घने जंगलों से टूरिस्ट तक नहीं पहुंच पाते आतंकी

By Newsdesk Admin
24/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद आतंकियों तक पहुंच के लिए जांच एजेंसियों ने अपनी जांच शुरू कर दी है। हमले को लेकर लगातार नए खुलासे भी हो रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इन आतंकवादियों के पास एक खास मोबाइल ऐप था जिसका इस्तेमाल कर ये पहलगाम के घने जंगलों से होते हुए बैसरन इलाके तक पहुंचने में कामयाब रहे। यहीं पर आतंकियों ने धर्म पूछ कर पर्यटकों को गोली मार दी। हमले में 28 लोगों की जान चली गई।

खुफिया सुरक्षा एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों ने पहलगाम के घने जंगलों में टूरिस्ट स्पाट तक पहुंचने के लिए अल्पाइन क्वेस्ट ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल किया था। इससे पहले जम्मू के जंगलों में भी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों ने इस ऐप का इस्तेमाल किया था।

पहलगाम के जंगलों में किया ऐप का इस्तेमाल : सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से उस ऐप की ट्रैकिंग की भी गई जिससे बचने के लिए आंतकवादियों ने इसका इस्तेमाल पहलगाम के जंगलों में किया गया।

सूत्रों के मुताबिक आतंकवादी इस इंक्रिप्टेड एप्लीकेशन के जरिए उस टूरिस्ट स्पॉट पर पहुंचने में कामयाब रहे जहां पर पर्यटकों की बहुत ज्यादा भीड़ थी। आतंकी हमले के बाद इस मामले की जांच कर रही जांच एजेंसियों के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसी की ट्रैकिंग से बचने के लिए पाकिस्तानी सेना ने इनकी मदद की थी।

पाकिस्तान सेना की शह पर बाकायदा इस मोबाइल ऐप को तैयार किया गया था।

बॉर्डर पार हैंडलर ने दी ट्रेनिंग : यही नहीं मोबाइल ऐप बनाने के बाद इसके इस्तेमाल को लेकर बाकायदा ट्रेनिंग भी दी गई। आतंकवादियों को इस ऐप का कैसे इस्तेमाल करना है इसकी पेशेवर ट्रेनिंग बॉर्डर पार उनके हैंडलर की ओर से दी गई।

खास बात यह है कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सारे आतंकियों को भी इस ऐप को चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी। इससे पहले खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी हाथ लगी थी कि पहलगाम हमला लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की साझी साजिश है।

ये आतंकी संगठन पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर छोटे-छोटे ‘हिट स्क्वॉड’ का इस्तेमाल कर आतंकी हमले कर रहे हैं।

नए तरीके से हमला करता है फ्रंट : आतंकवादियों की ओर से पहलगाम हमले के पीछे का मुख्य मकसद अमरनाथ यात्रा से पहले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के बीच दहशत पैदा करना था। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे लश्कर का मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ है।

‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ का ‘हिट स्क्वॉड’ और ‘फाल्कन स्क्वॉड’ ऐसे हमले करने में माहिर है। इन आतंकी मॉड्यूल को घाटी में टारगेट किलिंग करने के साथ ही घने जंगलों और ऊंचे इलाकों में छिपने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ का ‘फाल्कन स्क्वाड’ आतंकी हमले का नया मॉड्यूल है और बताया जाता है कि इसके पास अत्याधुनिक हथियार हैं। ये स्क्वॉड हिट एंड रन की योजना बनाता है। साथ ही ओवर ग्राउंड वर्कर्स के साथ काम करता है।

केंद्रीय राज्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने रामगढ़ में नवनिर्मित सियान सदन भवन का किया लोकार्पण
Gariaband Murder Case : बदनामी की आग में बुझ गई ज़िंदगी, सहेलियों की हैवानियत ने गांव को दहला दिया
कोयला खदान धंसी, 3 मजदूरों की मौत, 5 अभी भी फंसे – रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भिलाई मां काली मंदिर की दान पेटी तोड़ कैश ले उड़े चोर, देखिए विडियो
Repo Rate : ब्याज दरों पर नहीं चला बदलाव का असर, घर खरीदने वालों के लिए आई राहत की खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sanjay Dutt Birthday Celebration
Sanjay Dutt Birthday Celebration : हाईकोर्ट ने सशर्त दी आयोजन की अनुमति

Sanjay Dutt Birthday Celebration :उल्लेखनीय है कि पिछले…

OBC Welfare Schemes
OBC Welfare Schemes : ओबीसी कल्याण योजनाओं की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

OBC Welfare Schemes :आयोग ने सभी विभागों को…

Delhi Gymkhana Club Case 
Delhi Gymkhana Club Case : जिमखाना क्लब मामले में केंद्र का जवाब

Delhi Gymkhana Club Case :सरकार का कहना है…

Badshah Divorce Rumours 
Badshah Divorce Rumours : बादशाह-ईशा रिखी के रिश्ते पर फिर उठे सवाल, तलाक की चर्चा

Badshah Divorce Rumours  :ऐसे में सोशल मीडिया पर…

Kawardha Suicide Case
Kawardha Suicide Case : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड से अनबन की बात सामने आई

Kawardha Suicide Case :आत्महत्या के कारणों का पता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?