सीजी भास्कर, 19 सितम्बर। रायपुर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने वर्चुअल साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीएसपीडीसीएल के अधिकारी और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। (PM Surya Ghar Yojana)
यह भी पढ़ें : PM Surya Ghar Yojana : छत पर लगा सोलर प्लांट, अब बिजली बिल से मिली राहत
पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ देने के निर्देश : PM Surya Ghar Yojana
कलेक्टर ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग को सभी शासकीय कार्यक्रमों में स्टॉल लगाकर योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाने कहा।
यह भी पढ़ें : CG जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर, CM ने नवा रायपुर में भवन की रखी आधारशिला

बिना ठोस कारण आवेदन निरस्त नहीं करने की हिदायत
वहीं, बैंकों को आवेदन की संख्या बढ़ाने और लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि किसी भी आवेदन को बिना ठोस कारण के निरस्त नहीं किया जाए। अगर आवेदन अस्वीकृत होता है, तो आवेदक को इसकी स्पष्ट वजह बताना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें : Solar Subsidy Scheme : पीएम सूर्यघर योजना: 58,500 आवेदन और 6,500 घरों में सोलर पैनल, डबल सब्सिडी से दोगुनी रफ्तार
सोलर पैनल और लोन प्रक्रिया में परेशानी दूर करने पर जोर : PM Surya Ghar Yojana
इसके साथ ही सोलर पैनल लगाने और लोन लेने की प्रक्रिया में आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत के सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने बैंक, सीएसपीडीसीएल और वेंडरों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। योजना के आवेदन, ऋण वितरण और सोलर इंस्टॉलेशन की साप्ताहिक समीक्षा जारी रखने की बात कही गई।
ख़बरें और भी हैं : Cabinet Decisions Chhattisgarh : कैबिनेट बैठक में बिजली छूट और सौर ऊर्जा योजना के साथ उद्योग सुधार का ऐलान


