CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Solar Power : घर बैठे मिलेगी 300 यूनिट तक फ्री बिजली! सूर्यरथ पहुंचेगा गांव-गांव

Solar Power : घर बैठे मिलेगी 300 यूनिट तक फ्री बिजली! सूर्यरथ पहुंचेगा गांव-गांव

By Newsdesk Admin
12/09/2025
Share
Solar Power
Solar Power

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। कलेक्टर दीपक सोनी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली (Renewable Energy) योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सूर्यरथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से जिले के सभी ग्राम पंचायतों में जाकर आमजनों को पीएम सूर्यघर योजना(Solar Power) की जानकारी दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 फरवरी 2024 को शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली (Solar Power) योजना का उद्देश्य देशभर के एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कर प्रत्येक माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। इससे बिजली बिल में भारी कमी आएगी और साथ ही हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ़ में इस योजना के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और अब तक दो लाख से अधिक परिवार पंजीकरण करा चुके हैं। तीन किलोवाट का सोलर पैनल प्रति माह लगभग 360 यूनिट बिजली पैदा करने में सक्षम है, जिससे उपभोक्ता अपने बिजली बिल से पूरी तरह मुक्त हो सकते हैं।

बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि योजना में उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा एक किलोवाट सोलर सिस्टम पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार तथा तीन किलोवाट से दस किलोवाट तक के संयंत्र पर अधिकतम 78 हजार रुपए की सब्सिडी (Government Subsidy) दी जा रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन ने भी उपभोक्ताओं को अतिरिक्त 30 हजार रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गत 8 सितम्बर को रायपुर स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम से इसका शुभारंभ कर लाभार्थियों को सब्सिडी राशि का अंतरण किया। इस प्रकार तीन किलोवाट तक के संयंत्र पर केंद्र की 78 हजार और राज्य की 30 हजार रुपए की दोहरी सब्सिडी उपलब्ध है।

योजना को और सुगम बनाने के लिए 20 से अधिक बैंक और वित्तीय संस्थान (Green Finance) छह से सात प्रतिशत की ब्याज दर पर सोलर लोन भी उपलब्ध करा रहे हैं, जिसके अंतर्गत परियोजना लागत का 90 प्रतिशत तक वित्तपोषण संभव है। उपभोक्ता अब न केवल अपने घरों के लिए मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकेंगे बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर आय भी अर्जित करेंगे और वास्तविक अर्थों में ऊर्जा दाता बनेंगे।

Western Disturbance Chhattisgarh Update: नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश और गरज का अलर्ट
CG Board Result Declared : बीएसपी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में हारिका-हंसिका टॉपर, 12वीं में विनय बघेल अव्वल
Gariaband Police : सरदार पटेल की जयंती पर हुई अनोखी पहल, पुलिस ने ऐसा काम किया जिसकी हर ओर हो रही चर्चा
Republic Day Celebration : जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में गुरुकुल की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रस्तुति ने बटोरी सुर्खियां
Chhattisgarh Monsoon Update 2026 : मानसून की दस्तक के संकेत, अगले पांच दिन आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?