सीजी भास्कर, 19 सितम्बर। कोरबा के हरदीबाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी CHC भवन तोड़े जाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन तेज हो गया। शनिवार को कटघोरा से बीजेपी विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण दीपका स्थित SECL के GM कार्यालय पहुंचे। (Korba CHC Demolition Protest)
यह भी पढ़ें : CHO Salary Issue : वेतनमान विवाद पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मुख्य गेट पर तालाबंदी कर ग्रामीणों ने की नारेबाजी : Korba CHC Demolition Protest
ग्रामीणों ने यहां जमकर नारेबाजी की और मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। उनकी मांग है कि प्रभावित परिवारों को 100 प्रतिशत मुआवजा, नौकरी और नई बसाहट दी जाए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की व्यवस्था की जाए।
प्रदर्शन के दौरान दीपका GM अशोक कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे और बातचीत कर स्थिति शांत करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हल्की झड़प भी हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें : CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के CMHO बदले

सामान निकालने का पर्याप्त समय न मिलने का आरोप
दरअसल, शुक्रवार सुबह SECL की दीपका विस्तार परियोजना के तहत प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में हरदीबाजार के CHC भवन को बुलडोजर से ढहा दिया गया था। इसके अलावा छात्रावास, आंगनबाड़ी और पटवारी कार्यालय को भी तोड़े जाने की बात सामने आई है।
कर्मचारियों का आरोप है कि भवनों से जरूरी दस्तावेज, दवाइयां और सामान निकालने का पर्याप्त समय नहीं दिया गया। वहीं, अस्पताल पहुंचे कुछ मरीजों को भी बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ा।
यह भी पढ़ें : Health Revolution : जशपुर में स्वास्थ्य क्रांति, दो वर्षों में बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर
पुनर्वास और वैकल्पिक स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उठे सवाल : Korba CHC Demolition Protest
ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र और दूसरी जरूरी सेवाओं के लिए पहले वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए थी। करीब 18 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण से प्रभावित परिवार मुआवजा, नौकरी, पुनर्वास और नई बसाहट की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल ग्रामीण SECL के GM कार्यालय के बाहर धरने पर हैं और मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं।
ख़बरें और भी हैं :Health Revolution : जशपुर में स्वास्थ्य क्रांति, दो वर्षों में बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर


