CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

By Newsdesk Admin
19/09/2026
Share
Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

सीजी भास्कर, 19 सितम्बर। आरंग के बनचरौदा के पास महानदी तट पर मिले शासकीय शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा है। (Teacher Murder Money Dispute)

Contents
  • महानदी किनारे मिला था शिवकुमार का शव : Teacher Murder Money Dispute
  • आरोपी ने मोबाइल लोकेशन की थी बंद
  • 30 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद : Teacher Murder Money Dispute
  • आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद

 

यह भी पढ़ें : Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह

महानदी किनारे मिला था शिवकुमार का शव : Teacher Murder Money Dispute

17 सितंबर को महानदी किनारे शिवकुमार चंद्राकर का शव मिला था। उनके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। घटनास्थल के पास उनकी बाइक भी मिली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और शिक्षा विभाग के VSK ऐप की लॉग रिपोर्ट खंगाली।

 

यह भी पढ़ें : Teacher Suspension News Jashpur : जनगणना प्रशिक्षण से गायब रहना सहायक शिक्षक को पड़ा भारी, निलंबित

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

आरोपी ने मोबाइल लोकेशन की थी बंद

जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन आरोपी चंद्रप्रकाश सुबह स्कूल पहुंचा और निजी काम का बहाना बनाकर मोबाइल की लोकेशन बंद कर बाहर चला गया। बाद में स्कूल लौटकर उसने अपनी उपस्थिति दूसरे शिक्षक के मोबाइल से दर्ज कराई।

 

यह भी पढ़ें : Farji Praman Patra Teacher : फर्जी डीएड से मिली नौकरी, 15 साल बाद खुली पोल; सहायक शिक्षक निलंबित

30 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद : Teacher Murder Money Dispute

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच करीब 30 लाख रुपए के लेन-देन और ब्याज को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी का दावा है कि पिछले तीन महीने से उसे ब्याज नहीं मिल रहा था, जिसके चलते विवाद बढ़ गया।

पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को दोनों के बीच विवाद हुआ और बनचरौदा के सुनसान इलाके में आरोपी ने धारदार हथियार और हथौड़े से शिवकुमार पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : Raigarh Sudkhori Case : बाइक चोरी की जांच में खुला ‘सूदखोरी’ का काला चिट्ठा; 3% ब्याज पर कर्ज देकर हड़पता था बाइक और जेवर, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने स्कूटी, हथियार, हथौड़ा, तीन ब्लैंक चेक, मृतक का पर्स, मोबाइल और आरोपी के खून लगे कपड़े व जूते समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत मामला (Teacher Murder Money Dispute) दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

ख़बरें और भी हैं : Smartwatch Kidnapping Rescue Gwalior: तकनीक ने बदली किस्मत, पुलिस ने समय रहते बचाई जान

CG Liquor Scam : 3200 करोड़ के घोटाले पर 8 जिलों के 19 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज जब्त
Action taken against Jamieson’s aggressive celebration : बीसीसीआई ने दी चेतावनी और डिमेरिट पॉइंट
Dead body of a girl : दुर्ग रेंट के मकान में मिली युवती की लाश, गला घोंट कर हत्या की आशंका
ट्रेन में सफर कर रही महिला के 9 लाख के जेवर चोरी
Kharun Riverfront Project Cancelled: 550 करोड़ की योजना रद्द, विकास का दायरा सिकुड़कर महादेव घाट तक सीमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?