CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर छापा: नोट गिनने की मशीन, रिवॉल्वर, 35 लाख कैश और लग्जरी गाड़ियां जब्त…

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर छापा: नोट गिनने की मशीन, रिवॉल्वर, 35 लाख कैश और लग्जरी गाड़ियां जब्त…

By Newsdesk Admin
05/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मई |

रायपुर में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को पुलिस तलाश रही है। रोहित ने एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट की थी। इसके बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन करते हुए घर पर दबिश दी। पुलिस ने तोमर भाइयों के घर से 35 लाख कैश, गोल्ड और महंगी कार समेत करोड़ों का माल जब्त किया है।

पुलिस को घर से नोट गिनने की मशीन भी मिली है। साथ ही एक पिस्टल और रिवाल्वर भी बरामद हुईं है, इसके बाद आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, रोहित तोमर पर आरोप है कि उसने पुराने रंजिश के चलते अपने बाउंसर के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला के साथ मारपीट की। दशमीत ने अपनी शिकायत में बताया कि 31 मई की रात में अपने दोस्त के साथ खाना खाने VIP रोड के क्लब गया था।

वहां पर रोहित तोमर उसे गेट के पास पुरानी रंजिश की वजह से गालियां देने लगा। फिर मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

सर्च वारंट के साथ पहुंची थी पुलिस की टीम

पुलिस ने बताया कि थाना तेलीबांधा रायपुर में दर्ज मामले में रोहित सिंह तोमर की खोजबीन की जा रही है, लेकिन आरोपी का अब तक कुछ पता नहीं चला है। इसके बाद पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिर्फ आरोपी के भाटागांव स्थित मकान का सर्च वारंट प्राप्त किया गया।

फिर तेलीबांधा पुरानी बस्ती थाना, क्राइम ब्रांच और रक्षा टीम के साथ 4 जून को मकान की तलाशी ली गई। मकान में 35 लाख कैश, 734 ग्राम सोने के जेवर, 125 ग्राम चांदी, बीएमडब्ल्यू, थार और ब्रेजा जैसी महंगी गाड़ियां मिली है। जिसे पुलिस ने जब्त किया है।

पैसों के हिसाब-किताब के डॉक्यूमेंट मिले

पुलिस ने सर्चिंग में घर से सी.पी.यू., आई-पेड, लैपटॉप, चेक एटीएम कार्ड, डी.व्ही.आर., ई-स्टॉम्प, पैसों के लेन-देन के हिसाब का रजिस्टर, जमीनों के दस्तावेज, नोट गिनने का मशीन, अवैध रूप से रखें 5 नग लोहे का तलवार, 1 नग रिवाल्वर, 1 नग पिस्टल, जिंदा राउण्ड और आवाजी कारतूस भी जब्त किया है। जिसके बाद पुलिस आर्म्स एक्ट में भी एक्शन ले रही है।

पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला था जुलूस

बता दें कि, एक साल पहले रायपुर के हाइपर क्लब गोलीकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों का सिर आधा मुंडवा कर जुलूस निकाला था। इस घटना में रोहित तोमर, विकास अग्रवाल, सारंग मांधान और अमित तनेजा गिरफ्तार हुए थे। जुलूस निकालने के दौरान उनके कपड़े भी फटे हुए थे।

10 प्रतिशत ब्याज वसूलता था तोमर

पुलिस के पास रोहित तोमर के खिलाफ कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने की पहले भी शिकायत आ चुकी है। एक छोटे-मोटे कारोबारी ने 5 लाख रुपए लिया था। 5 लाख रुपए देने के बाद हर महीने 10 प्रतिशत ब्याज लिया। आरोपी पैसे देने को लेकर लगातार दबाव बनाता था। शिकायत करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देता था।

निगरानी गुंडा बदमाश में है रोहित तोमर

सूदखोर रोहित तोमर निगरानी गुंडा बदमाश है। आरोपी के खिलाफ राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, कोतवाली और गुढ़ियारी में 9 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी सूदखोरी, मारपीट, ब्लैकमेल के मामले में जेल भी जा चुका है। सूदखोर रोहित गोल्डन मैन के नाम से जिले में मशहूर है। रसूखदारी बनी रहे, इसलिए आरोपी अपने गिरोह के साथ समय-समय पर कार्यक्रमों में भी दिखता है।

Earthquake News : पांच सेकंड तक कांपी धरती, रांची और जमशेदपुर में भूकंप के तेज झटके, लोग दहशत में घर से बाहर निकले
इंदौर हत्याकांड – ‘राजा से ही शादी करो नहीं तो सुसाइड कर लूंगा’ पिता की जिद ने सोनम को बनाया हत्यारा…?
Marriage News : ‘नशेड़ी’ कहकर ठुकराया, 16 दिन बाद उसी दूल्हे संग लिए सात फेरे
Vishnu Deo Sai Maternal Health Scheme : PM मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, बड़े राज्यों में हासिल किया पहला स्थान
Papa Rao Surrender Bastar : पापा राव के सरेंडर पर सरकार का बड़ा दावा, विजय शर्मा बोलेछत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

Grain ATM
Grain ATM : बिलासपुर में तैयार हुआ ग्रेन एटीएम, अब राशन वितरण होगा ज्यादा आसान और पारदर्शी

बिलासपुर में राशन वितरण व्यवस्था जल्द ही नए…

Sawan Somwar
Sawan Somwar : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार

सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ पूरी तरह…

Liquor Shop
Liquor Shop : शराब दुकान को लेकर गांव में बढ़ा बवाल, पूर्व मंत्री ने अधिकारी को फोन पर दी सख्त चेतावनी

कोरबा जिले के एक गांव में प्रस्तावित शराब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?