CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Baloda Bajar हिंसा मामला Breaking : निलंबित IPS सदानंद कुमार को सरकार ने थमाया आरोप पत्र, लगाए ये गंभीर आरोप, पढ़ें

Baloda Bajar हिंसा मामला Breaking : निलंबित IPS सदानंद कुमार को सरकार ने थमाया आरोप पत्र, लगाए ये गंभीर आरोप, पढ़ें

By Newsdesk Admin
27/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 अगस्त। बलौदा बाजार हिंसा मामले में निलंबित lPS सदानंद कुमार को सरकार ने आरोप पत्र दिया है। उन पर अखिल भारतीय सेवा नियम के उल्लंघन का गंभीर आरोप है। आरोप पत्र में उन पर कर्तव्यनिष्ठ न रहने और अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम का उल्लघंन करने का जिम्मेदार ठहराया है।

आरोप पत्र में कहा गया है कि बलौदाबाजार में एसपी के पद पर पदस्थ रहने के दौरान 15-16 मई की दरमियानी रात गिरौदपुरी के अमरगुफा में सतनामी समाज के प्रतीक 3 जैतखाम को काटकर फेंक दिया गया था। इसके साथ ही मंदिर के गेट को भी तोड़कर फेंक दिया गया था। मामले में बगैर उचित ऑब्जर्वेशन और प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में न रखते हुए, सभी बिंदुओं पर गहन विवेचना के बिना ही 5 जून को कोर्ट में अभियोग पत्र पेश किया गया। यह कृत्य अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 3(2B)(Xiii) का उल्लघंन है।

इस मामले में निलंबित आईपीएस सदानंद कुमार ने कर्तव्यनिष्ठ न रहने और सर्वोत्तम विवेक से कार्य न करने के कारण अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 3(2B)(Xiii) का उल्लघंन किया है।

इस मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट सतनामी समाज के लोगों ने 10 जून को हिंसक प्रदर्शन किया था। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर खड़ी सैकड़ों गाड़ी में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय को भी आग के हवाले कर दिया था। जिसकी वजह से कार्यालय में रखे तमाम सरकारी दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे।

घटना के बाद सरकार ने तत्कालीन एसपी आईपीएस सदानंद कुमार और कलेक्टर केएल चौहान को तुरंत प्रभाव से हटाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था।

Cleared the way : समता कॉलोनी में हटाए गए ठेले और गुमटियां
पेंड्रा की गौ सेवा समिति बनी घायल गायों की मसीहा, सड़क हादसों में अब नहीं होगी उपेक्षा
Baleshwar Sahu Bail : जमानत के बाद जेल से बाहर निकले कांग्रेस विधायक, हाथ में संविधान और डॉ. आंबेडकर की तस्वीर लेकर दिया संदेश
Goat Theft : बकरा चोरी के पीछे निकला बड़ा खेल, दूसरे राज्य से आकर ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
तेज रफ्तार कार ड्राइवर की दर्दनाक मौत, टक्कर के बाद लगी आग, बाहर नहीं निकल पाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?