CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Land Acquisition Scam : नक्शे से खेल, अपात्रों को करोड़ों का मुआवजा, असली हकदार खाली हाथ

Land Acquisition Scam : नक्शे से खेल, अपात्रों को करोड़ों का मुआवजा, असली हकदार खाली हाथ

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share
Land Acquisition Scam
Land Acquisition Scam

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बड़ा मुआवजा घोटाला सामने आया है। आरोप है कि एनटीपीसी रेल लाइन के प्रभावित क्षेत्र के मूल नक्शे (Land Acquisition Scam ) में छेड़छाड़ कर अपात्र लोगों को मुआवजा दिलाया गया, जबकि वास्तविक पात्रों को उनका हक नहीं मिला। इस मामले में तत्कालीन पटवारी और आरआई की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से लेकर वित्त मंत्री तक शिकायतें कीं, लेकिन हैरानी की बात है कि अब तक जांच शुरू तक नहीं हो पाई है।

वर्ष 2014-15 में एनटीपीसी तिलाईपाली से लारा तक रेल लाइन के लिए भू-अर्जन की कार्रवाई की गई थी। इसी भू-अर्जन के दौरान ग्राम जुर्डा में राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि जमीन का स्थान बार-बार बदलकर फर्जी तरीके से मुआवजा बांटा गया। यह पूरा मामला (Land Acquisition Scam ) का जीता-जागता उदाहरण माना जा रहा है।

शिकायत और दस्तावेजों से खुला राज

ग्राम जुर्डा निवासी चंद्रमा भोय ने इस घोटाले की शिकायत करते हुए मूल नक्शे की सत्यापित प्रतियां भी प्रस्तुत की हैं। प्रतियों में स्पष्ट दिखता है कि किस तरह प्रभावित भूमि का स्थान अलग-अलग वर्षों में बदल दिया गया। पीड़ित ने कलेक्टर जनदर्शन से लेकर वित्त मंत्री तक गुहार लगाई, लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिले। वित्त मंत्री ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया था, बावजूद इसके अब तक न तो कोई समिति गठित हुई और न ही जांच (Land Acquisition Scam ) शुरू हो पाई है।

क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ता चंद्रमा भोय के पिता अंकुर भोय की भूमि खसरा नंबर 293/3 और 293/8 में 0.429 हेक्टेयर थी। पिता की मृत्यु के बाद उनके बेटों उग्रसेन और सुरेशन ने जिला कलेक्टर को आवेदन दिया। जुलाई 2013 में अंकुर की पुत्रियों मून और सपना का नाम विवाद से हटा दिया गया। इसके बाद उसी गांव में खसरा नंबर 293/3 मूनलाइट भोय के नाम दर्ज हो गया।

293/8 खसरे में 0.081 हेक्टेयर भूमि मूल मानचित्र में पहले प्रभावित बताई गई थी, लेकिन बाद में उसे अप्रभावित घोषित कर दिया गया। आरोप है कि इसी गड़बड़ी के चलते प्रभावित भूमि के एवज में 28 लाख 40 हजार 141 रुपए मुआवजा और पुनर्वास के लिए 5 लाख रुपए उग्रसेन और सुरेशन को दे दिए गए। इससे वास्तविक पात्र पूरी तरह वंचित रह गए। यह पूरा घटनाक्रम (Land Acquisition Scam ) प्रशासनिक लापरवाही और मिलीभगत का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

प्रशासन की सफाई

एसडीएम रायगढ़ महेश शर्मा ने कहा कि यदि शिकायत दर्ज हुई है तो निश्चित तौर पर जांच होगी। उन्होंने कहा—“फिलहाल दस्तावेजों को देखे बिना कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन शिकायत गंभीर है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।”

Bemetara Road Accident  :  स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत
Bilaspur Marriage Scam : शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया
BSP Mines : बीएसपी माइंस में मधुमक्खियों का हमला : 11 कर्मचारी घायल, अस्पताल में भर्ती
IAS Transfer : दो दिन में बदल गया फैसला, अचानक बदली गई महिला अधिकारी की नई जिम्मेदारी
जीत के 3 दिन बाद नवनिर्वाचित सरपंच का निधन:विजय रैली के बाद बिगड़ी तबीयत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?