सीजी भास्कर, 22 अगस्त : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा (Bemetara Road Accident) हुआ। स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें :
बंसापुर-सेमरिया गांव में हुआ हादसा
यह दर्दनाक हादसा खण्डसरा चौकी क्षेत्र के बंसापुर-सेमरिया गांव में हुआ। जानकारी के मुताबिक बच्चा सड़क के पास था। इसी दौरान एक DAV स्कूल बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें :
हादसे के बाद गांव में मचा हड़कंप
मासूम की मौत की खबर मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
बस छोड़कर चालक-कंडक्टर फरार
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस को मौके पर ही छोड़कर चालक और कंडक्टर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खण्डसरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें :
लापरवाही की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी लापरवाही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चालक और कंडक्टर की तलाश भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें :




