सीजी भास्कर, 21 अगस्त : कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच खारुन नदी में एक 45 वर्षीय ग्रामीण (Korba River Accident ) बह गया। बुधवार को नदी किनारे गए गेंदलाल का अचानक पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें : Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र
तेज बहाव के कारण देर शाम तक चला सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस और नगर सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। नदी में तेज बहाव के साथ भंवर भी बना हुआ था, जिससे रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बुधवार देर शाम तक तलाश अभियान चलाने के बावजूद गेंदलाल का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद अंधेरा होने के कारण तलाश रोक दी गई।
यह भी पढ़ें : Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव
गुरुवार सुबह परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने एक बार फिर नदी के आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में गेंदलाल का शव फंसा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप
सात दिन से लगातार बारिश, नदी-नाले उफान पर
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले सात दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते नदी-नालों में पानी का स्तर बढ़ गया है और कई जगह तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। इसी दौरान खारुन नदी में यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों से भी नदी और अन्य जलस्रोतों के पास सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।




