CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajnandgaon Crime News : चोरी की दो घटनाएं CCTV में कैद, क्या नाबालिगों से कराए जा रहे हैं अपराध?

Rajnandgaon Crime News : चोरी की दो घटनाएं CCTV में कैद, क्या नाबालिगों से कराए जा रहे हैं अपराध?

By Newsdesk Admin
24/07/2026
Share
Rajnandgaon Crime News
Rajnandgaon Crime News

सीजी भास्कर, 24 जुलाई। धर्म नगरी डोंगरगढ़ में सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो अलग-अलग सीसीटीवी वीडियो ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों वीडियो में कम उम्र का एक बच्चा कथित तौर पर चोरी की वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों घटनाएं दिन के उजाले में हुईं और दोनों मामलों में बच्चा अकेले पूरी वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है। (Rajnandgaon Crime News)

पहला वायरल वीडियो ट्रकों से चोरी की घटना का बताया जा रहा है। वीडियो में एक बच्चा ट्रकों के पास पहुंचता है और पहले एक ट्रक का फॉग लैंप निकालता दिखाई देता है। इसके बाद वह दूसरे ट्रक पर चढ़कर कुछ देर तक तलाश करता है, और कथित तौर पर ट्रक की बैटरी निकालकर वहां से फरार हो जाता है।

यह भी पढ़ें : Theft Case : 250 सीसीटीवी और 2000 मोबाइल नंबर खंगालकर पकड़े गए शातिर चोर, 84 हजार का चोरी का सामान बरामद

दूसरा वीडियो गोल बाजार स्थित एक जूते-चप्पल की दुकान का बताया जा रहा है। फुटेज में दुकान संचालिका महिला आराम करती दिखाई देती हैं। इसी दौरान एक बच्चा पहले दुकान के आसपास नजर दौड़ाता है, और मौका मिलते ही दुकान के भीतर प्रवेश कर काउंटर के गल्ले में रखी नकदी निकालकर कुछ ही सेकंड में वहां से भाग जाता है।

यह भी पढ़ें : Temple Theft : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का ऐसे खुला राज, लाखों के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Rajnandgaon Crime News
Rajnandgaon Crime News : चोरी की दो घटनाएं CCTV में कैद

 

कम उम्र के बच्चे पर चोरी के आरोप : Rajnandgaon Crime News

इन दोनों घटनाओं ने शहर में कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इतनी कम उम्र के बच्चे इतने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को कैसे अंजाम दे रहे हैं? क्या ये बच्चे अपने स्तर पर ऐसा कर रहे हैं या फिर इनके पीछे कोई ऐसा व्यक्ति या समूह है जो नाबालिगों का इस्तेमाल कर अपराध करवा रहा है? यदि ऐसा है तो चोरी के बाद सामान और नकदी आखिर किसके पास पहुंच रही है?

फिलहाल, इन वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि दोनों मामलों में पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है, तो जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इन घटनाओं के पीछे केवल नाबालिग बच्चे हैं या फिर कोई बड़ा नेटवर्क उन्हें निर्देशित कर रहा है। शहर के लोगों की नजर अब पुलिस की कार्रवाई पर है। सभी को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

 

यह भी पढ़ें : Kawardha Kidnapping : दुकान में घुसकर व्यापारी को जबरन उठा ले गए बदमाश, फार्महाउस में बंधक बनाकर की मारपीट

 

ख़बरें और भी हैं : Bilaspur Daylight Robbery of Rs 3 Lakh : व्यापारी से नकदी भरा बैग छीनकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

फेसबुक से पटाया, लिव-इन में रहा, एक बेटी हुई, अब बिहार से गिरफ्तार हुआ कोरियाई नागरिक
सेंट्रल जेल में पुराने विवाद का बदला, हत्या की सजा काट रहे कैदी पर नुकीली चीज से हमला, लहुलुहान अस्पताल भेजा गया
प्रैक्टिकल रिजल्‍ट बिगाड़ने की धमकी देकर शिक्षक ने छात्रा से मांगे 50 हजार, गिरफ्तार..
Election SIR Negligence : एसआईआर में लापरवाही के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित
Agriculture Department News: खेती से जुड़े आवेदनों का समय पर निष्पादन हो, अधिकारियों को सख्त निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?