CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake Kidnapping Case Bilaspur : गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहता था युवक, पैसे खत्म हुए तो खुद के अपहरण की रची साजिश, पिता से 10 लाख की मांगी फिरौती

Fake Kidnapping Case Bilaspur : गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहता था युवक, पैसे खत्म हुए तो खुद के अपहरण की रची साजिश, पिता से 10 लाख की मांगी फिरौती

By Newsdesk Admin
09/10/2025
Share
Fake Kidnapping Case Bilaspur
Fake Kidnapping Case Bilaspur

सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर। पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है, जिसने अपने ही पिता से पैसे ऐंठने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच दी (Fake Kidnapping Case Bilaspur)। गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहने वाले संजय यादव (29) की जब जेब खाली हुई, तो उसने 10 लाख की फिरौती मांगकर पिता को दहशत में डाल दिया। लेकिन पुलिस की जांच और तकनीकी ट्रेसिंग के आगे उसकी यह फिल्मी चाल ज्यादा देर नहीं चल सकी। आखिरकार, युवक को पेंड्रा रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया।

Contents
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था Fake Kidnapping Case Bilaspur
  • गर्लफ्रेंड से भी आर्थिक स्थिति को लेकर झगड़े

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था Fake Kidnapping Case Bilaspur

जशपुर जिले के नारायणपुर के देरहाखार निवासी संजय यादव पिछले 10 साल से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रह रहा था (Fake Kidnapping Case Bilaspur)। एमएससी करने के बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और एक निजी बैंक में पार्ट टाइम काम करता था। 1 अक्टूबर को उसने पिता बालेश्वर यादव को फोन कर बताया कि वह घर लौट रहा है, लेकिन उस रात घर नहीं पहुंचा।

फोन बंद मिलने पर पिता घबरा गए और तुरंत बिलासपुर पहुंचे, जहां कमरे में ताला लटका मिला। तीन दिन बाद 5 अक्टूबर को संजय ने पिता को फोन कर कहा कि कुछ युवकों ने उसे अगवा कर लिया है और वे 10 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। उसने कहा कि पैसे उसके ही बैंक खाते में डाल दिए जाएं। पिता ने तुरंत सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुट गई।

गर्लफ्रेंड से भी आर्थिक स्थिति को लेकर झगड़े

सिविल लाइन पुलिस ने कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन ट्रैक की तो सामने आया कि युवक का सिग्नल लगातार बदल रहा था — कभी रायगढ़, कभी गौरेला-पेंड्रा तो कभी कटनी (मध्यप्रदेश)। पुलिस को पहले दिन से ही शक था कि मामला कुछ और है। जांच के दौरान पता चला कि संजय अपने दोस्तों से लगातार पैसे मांग रहा था और उसकी गर्लफ्रेंड से भी आर्थिक स्थिति को लेकर झगड़े हो रहे थे।

जब पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड से पूछताछ की, तो उसने बताया कि दोनों के पास खाने तक के पैसे नहीं बचे थे, इसलिए उसने गांव लौटने की बात कही थी। इसी बीच संजय ने खुद के अपहरण की (Fake Kidnapping Case Bilaspur) कहानी गढ़ डाली ताकि पिता से पैसे मिल सकें।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सोमवार देर रात पेंड्रा रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की और ट्रेन से उतरते ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि उसने अपने पिता को डराने और जल्दी पैसा हासिल करने के लिए यह झूठी कहानी रची थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और झूठी जानकारी देने का अपराध दर्ज किया है।

Bomb Threat to District Court: छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में न्यायालयों को उड़ाने की धमकी से हड़कंप
युक्तियुक्तकरण में भेदभाव? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पहुंचा मामला, आदेश सुरक्षित
Raipur Police Action : स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 आबकारी केस
Chhattisgarh Rojgar Mela Reality: रिज्यूम के ढेर लगे, उम्मीदें टूटीं; बेरोजगार लौटे हजारों युवा
Heat Wave : प्रदेश में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, अगले कुछ दिनों में और तपेगा मौसम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Diesel Theft
Diesel Theft : रायगढ़ में हाईवे पर डीजल चोरी का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे आरोपी

रायगढ़ में हाईवे किनारे खड़े ट्रेलरों से डीजल…

Salon Theft
Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित सैलून से लाखों…

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

Leopard Sightings
Leopard Sightings : खैरागढ़ में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने से बढ़ी चिंता, औंधी के जंगल में बाघ की तलाश तेज

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ इलाके में जंगल से…

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?