CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला की मौत : मेडिकल संचालक के इंजेक्शन बाद 10 मिनट में बिगड़ी हालत…

महिला की मौत : मेडिकल संचालक के इंजेक्शन बाद 10 मिनट में बिगड़ी हालत…

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गलत इंजेक्शन लगने से एक महिला की मौत हो गई।

कापसी में बस्तर मेडिकल स्टोर का संचालक जगदीश विश्वास बिना डॉक्टरी डिग्री के ही मरीजों का इलाज करता था। उसने मालती डाकुआ (34) का खून टेस्ट किया और टाइफाइड बताया। इसके बाद महिला को इंजेक्शन लगा दिया।

मामला कांकेर के पखांजूर थाना क्षेत्र का है। इंजेक्शन लगने के 10 मिनट बाद ही मालती की हालत बिगड़ने लगी। उसके मुंह से झाग बाहर आया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान बंद कर आरोपी मेडिकल संचालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, जांच में यह भी पता चला कि आरोपी मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से लैब भी चला रहा था।

पिछले 10 सालों से वह झोलाछाप डॉक्टरी कर रहा है। वहीं, 50 हजार की आबादी वाले गांव में एक भी MBBS डॉक्टर नहीं है।

दस मिनट में हुई बेसुध, अस्पताल पहुंचने तक मौत : मालती पिछले 3 दिनों से बुखार से पीड़ित थी। सोमवार को वह अपने दामाद वरूण सिकदार के साथ बस्तर मेडिकल स्टोर पहुंची। इंजेक्शन लगने के महज 8-10 मिनट बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी।

वह मेडिकल स्टोर में ही बैठे-बैठे बेसुध हो गई। परिजन उसे पखांजूर के निजी अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने महिला की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी दूसरे के नाम पर : परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर महिला के गलत इलाज का आरोप लगाया है। उनका कहना है वह मेडिकल स्टोर की आड़ में पिछले 10 सालों से वह लैब भी चला रहा है।

इसका संचालन भी गलत तरीके से करता है। जिसके नाम से लाइसेंस है, वह कभी दुकान नहीं आता। बल्कि आरोपी जगदीश विश्वास दुकान को चलाता है जबकि उसके पास लाइसेंस नहीं है।

50 हजार आबादी है, पर MBBS डॉक्टर नहीं : कापसी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा स्थिति ठीक नहीं है। आसपास 30 से अधिक गांव हैं और आबादी 50 हजार से अधिक है।

पूरे इलाके में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं है। कापसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं होने से ग्रामीण झोलाछाप डाक्टरों के भरोसे हैं।

8 माह पहले यहां पदस्थ एमबीबीएस डॉक्टर मुकेश नाग को कोयलीबेड़ा भेज दिया गया। इसके बाद से कापसी में एमबीबीएस डॉक्टर का पद खाली पड़ा है। यहां हर गांव में झोलाछाप डॉक्टर इलाज करते है।

अवैध मेडिकल बंद और दोषी पर हो कार्रवाई

ग्राम पंचायत प्रेमनगर सरपंच रमेन मंडल ने कहा झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते अवैध मेडिकल स्टोर को बंद कराया जाए। जब तक कापसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर पदस्थ नहीं होंगे तब तक झोलाछाप डॉक्टर इलाके के ग्रामीणों की जान के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे।

पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट ने बताया कि इस घटना के बाद संचालक फरार है उसने दूसरे दिन भी उसने अपनी दुकान नहीं खोली। घटना के बाद से संचालक का मोबाइल भी बंद है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई : फोरेंसिक लैब पखांजूर बीएमओ डॉ. दिलीप सिन्हा ने बताया शव परीक्षण के बाद महिला का बिसरा सुरक्षित रख परीक्षण के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रशासनिक अधिकारी ही कार्रवाई कर सकते हैं।

Unknown Body Found : सरकारी दफ्तर खुलने से पहले दिखा ऐसा मंजर, तहसील परिसर में मिली लाश से मचा हड़कंप
Law स्टूडेंट युवती ने 8th फ्लोर से छलांग लगा कर ली खुदकुशी, कारण अज्ञात, पुलिस छानबीन जारी
Bastar Ki Anokhi Vivah Parampara: छत्तीसगढ़ के जनजातियों की प्रचलित विवाह पद्धति, जानिए जनजातीय विवाह में घोटुल की भूमिका
40°C पार पहुंचा तापमान, सरगुजा में बादलों से मिली राहत, जल्द फिर बढ़ेगी गर्मी
Baloda Bazar Mining Action : खनिज माफियाओं पर प्रशासन का हंटर! डेढ़ महीने में 204 केस, 58 लाख का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Green Manure
Green Manure : ढैंचा से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान अपना रहे टिकाऊ कृषि का रास्ता

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :   खेतों की घटती…

Mahua Liquor
Mahua Liquor : नया सवेरा अभियान में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने महुआ शराब के साथ दो लोगों को दबोचा

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 09…

Ravishankar Sagar Dam
Ravishankar Sagar Dam : रविशंकर सागर बांध के लिए 4.58 करोड़ मंजूर, सुदृढ़ीकरण और पुनर्वास कार्य होंगे शुरू

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :  रविशंकर सागर बांध…

Tree Plantation
Tree Plantation : सरदार पटेल जयंती पर गरियाबंद पुलिस की नई पहल, बच्चों के साथ दिया एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 09…

Police Negligence
Police Negligence : कोतवाली से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, लापरवाही पर 3 आरक्षक सस्पेंड

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :  पुलिस लापरवाही (Police…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?