CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Drunken Husband Murder : शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या की

Drunken Husband Murder : शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या की

By Newsdesk Admin
06/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 6 जनवरी। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुटा जूनापारा में सोमवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की हत्या (Drunken Husband Murder) कर दी। घटना के समय घर में पति-पत्नी के अलावा कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।

मृतका की पहचान नईहारो मझवार (40) के रूप में हुई है। पुलिस और ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित पति इंजोर साय मझवार लंबे समय से शराब सेवन का आदी था। शराब के नशे में वह अक्सर पत्नी से विवाद करता था और मारपीट की घटनाएं भी होती रहती थीं।

सोमवार की रात करीब 12 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपित ने पहले पत्नी का मुंह दबाया और फिर लाठी-डंडे से बेरहमी से मारपीट कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत (Drunken Husband Murder) हो गई। मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं और गला दबाने की पुष्टि भी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित का व्यवहार लंबे समय से हिंसक रहा है। वह नशे की हालत में पत्नी और बच्चों के साथ आए दिन मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

मृतका के परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है। घटना के समय छोटी पुत्री पूनम छेरता पर्व मनाने ग्राम जीवलिया गई हुई थी, जबकि पुत्र अनिल पड़ोस में अपने रिश्तेदार के घर सोने गया था। इसी दौरान यह वारदात हुई।

घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित पति को हिरासत में ले लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर भेजा गया है।

मौके पर प्रधान आरक्षक देव नारायण कंवर, आरक्षक देवेंद्र सिंह, महिला आरक्षक सुलोचना और रविंद्र साहू जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। स्वजन और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुटा पंचायत के सरपंच नंदा राम, उप सरपंच अमृत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मृतका के स्वजन सीएचसी उदयपुर पहुंचे। गांव में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।

Bilaspur Municipal Commissioner Charge : प्रकाश कुमार सर्वे ने संभाला निगम का जिम्मा, समयबद्ध विकास को बताया पहली प्राथमिकता
Money Laundering Case : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की मुश्किलें बढ़ी, हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज
पुलिस को चकमा : पेट दर्द का बहाना, अस्पताल से भागा साइबर अपराधी
Abujhmad Coffee Farming : अबूझमाड़ के जंगलों में महकेगी कॉफी, अधिकारी लेंगे कोरापुट में ट्रेनिंग
Bilaspur Fake Police Marriage Case : महिला आयोग की सख्ती…फर्जी पुलिस बनकर शादी करने वालों और दोहरी शादी रचाने वाले शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahasamund Teacher Student Assault : जूते नहीं पहनने पर छात्रा के सिर पर मारा, बाल मरोड़े और कान खींचे; शिक्षक को नोटिस
Mahasamund Teacher Student Assault : जूते नहीं पहनने पर छात्रा के सिर पर मारा, बाल मरोड़े और कान खींचे; शिक्षक को नोटिस

मामला (Mahasamund Teacher Student Assault) शासकीय आशी बाई…

CG Board Exam 2027 Preparation : बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों की होगी पहचान, तिमाही रिजल्ट से तय होगी विशेष तैयारी
CG Board Exam 2027 Preparation : बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों की होगी पहचान, तिमाही रिजल्ट से तय होगी विशेष तैयारी

इस पहल (CG Board Exam 2027 Preparation) के…

Dev Uthani Ekadashi Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में कल सरकारी दफ्तरों की छुट्टी, नया आदेश जारी
Dev Uthani Ekadashi Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में कल सरकारी दफ्तरों की छुट्टी, नया आदेश जारी

इस बदलाव (Dev Uthani Ekadashi Holiday 2026) के…

Travis Head Happy Birthday Post : 19 नवंबर को फिर ताजा हुई टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार की याद, हेड ने शेयर की तस्वीर
Travis Head Happy Birthday Post : 19 नवंबर को फिर ताजा हुई टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार की याद, हेड ने शेयर की तस्वीर

अहमदाबाद में भारत को वनडे वर्ल्ड कप 2023…

Madhubala Giri Controversy : छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अभद्र टिप्पणी से बवाल, मधुबाला गिरी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत
Madhubala Giri Controversy : छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अभद्र टिप्पणी से बवाल, मधुबाला गिरी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत

मामले (Madhubala Giri Controversy) को लेकर छत्तीसगढ़ सिविल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?