CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Money Laundering Case : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की मुश्किलें बढ़ी, हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

Money Laundering Case : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की मुश्किलें बढ़ी, हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

By Newsdesk Admin
19/10/2025
Share
Money Laundering Case
Money Laundering Case

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की प्रवर्तन निदेशालय (Money Laundering Case) की कार्रवाई और गिरफ्तारी को असंवैधानिक ठहराने की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी।

Contents
  • ED के मुताबिक 16.70 करोड़ रुपए का लेन-देन
  • Money Laundering Case चैतन्य तक पैसे पहुंचाने का तरीका
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का बड़ा नेटवर्क

शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर यह याचिका सिंगल बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद खारिज की। न्यायालय ने कहा कि जांच और गिरफ्तारी पर हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं है और ED की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी है।

ED के मुताबिक 16.70 करोड़ रुपए का लेन-देन

शराब घोटाले में ईडी ने चैतन्य बघेल को आरोपी बनाया है। आरोप है कि घोटाले की रकम से उन्हें 16.70 करोड़ रुपए मिले, जिन्हें रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया गया। ईडी की जांच (Money Laundering Case) में पाया गया कि चैतन्य के विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट में वास्तविक खर्च 13 से 15 करोड़ रुपए था, जबकि रिकॉर्ड में केवल 7.14 करोड़ दिखाया गया।

डिजिटल डिवाइस की छापेमारी में पता चला कि कंपनी ने 4.2 करोड़ रुपए कैश पेमेंट किए, जो रिकॉर्ड में शामिल नहीं थे। यह राशि कथित रूप से अवैध रूप से प्राप्त रकम से निवेश की गई थी।

Money Laundering Case चैतन्य तक पैसे पहुंचाने का तरीका

ईडी के वकील ने अदालत में बताया कि शराब घोटाले के पैसों को विभिन्न व्यक्तियों और चैनलों के माध्यम से चैतन्य तक पहुंचाया गया। इसमें पप्पू बंसल के बयान और मोबाइल रिकॉर्डिंग के आधार पर यह खुलासा हुआ कि पैसे को लेयरिंग करके उनके पास भेजा गया।

वहीं, बचाव पक्ष का कहना था कि चैतन्य बघेल ने जांच में सहयोग किया और कभी भी उनका बयान नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी केवल इस वजह से की गई क्योंकि वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे हैं। अदालत ने इन दलीलों को अस्वीकार करते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की जांच (Money Laundering Case) साक्ष्यों और वित्तीय दस्तावेजों के आधार पर उचित है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का बड़ा नेटवर्क

ईडी ने ACB में 3200 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले की FIR दर्ज की है। इसमें राजनेता, अधिकारी और कारोबारी शामिल हैं। घोटाले को तीन श्रेणियों — A, B और C में बांटा गया है।

A श्रेणी में डिस्टलरी संचालकों से कमीशन, B में नकली होलोग्राम वाली शराब की बिक्री और C में अन्य वित्तीय हेराफेरी शामिल थी। सिंडिकेट के माध्यम से शराब की असली खपत को छिपाकर अधिक कीमतों पर बेचा गया और डिस्टलरी मालिकों को तय कमीशन दिया गया।

ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि सरकारी दुकानों से अवैध रूप से शराब की बिक्री की गई और लगभग 40 लाख पेटियों की हेराफेरी की गई। यह मामला छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की व्यापक जांच और राजनीतिक संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Bhilai Sunday Market Action : सुपेला संडे बाजार में निगम-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, व्यापारियों पर जुर्माना और सामान जब्त
Hanuman Chalisa Path :  90 विधानसभा सीटों पर आज सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 
Fitness message from “Sundays on Cycle” : जीएसटी एवं कस्टम्स विभाग की साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब
Chhattisgarhi Film Tax Free : फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा
5 साल के मासूम को लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत:इलाज में लगेंगे 30 लाख, मैकेनिक पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर; मदद की गुहार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?