सीजी भास्कर, रायपुर, 19 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट है। राज्य सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के स्थानीय अवकाश की तारीख बदल दी है। अब 20 नवंबर, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय छुट्टी रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इस बदलाव (Dev Uthani Ekadashi Holiday 2026) के बाद पहले घोषित 9 नवंबर का स्थानीय अवकाश अब 20 नवंबर को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Travis Head Happy Birthday Post : 19 नवंबर को फिर ताजा हुई टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार की याद, हेड ने शेयर की तस्वीर
20 नवंबर को रायपुर और नवा रायपुर में छुट्टी
सामान्य प्रशासन विभाग के नए आदेश के अनुसार, 20 नवंबर को रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दिन देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। यह स्थानीय अवकाश राज्य के सभी जिलों के लिए घोषित नहीं किया गया है। आदेश का दायरा रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी कार्यालयों तक सीमित है। इसलिए अन्य जिलों के सरकारी कार्यालयों में इस आदेश के आधार पर छुट्टी नहीं मानी जाएगी।
यह भी पढ़ें : Madhubala Giri Controversy : छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अभद्र टिप्पणी से बवाल, मधुबाला गिरी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत
गोवर्धन पूजा की छुट्टी में हुआ बदलाव
दरअसल, राज्य सरकार ने पहले 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में इसी दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके बाद स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया।सरकार ने 9 नवंबर के स्थानीय अवकाश को बदलकर 20 नवंबर कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों में देवउठनी एकादशी पर छुट्टी रहेगी। सरकारी कर्मचारियों को ध्यान देना चाहिए कि यह आदेश केवल निर्धारित कार्यालयों पर लागू है।



