CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Karragutta Operation : कर्रेगुट्टा पहाड़ पर फिर गरजी बंदूकें…! मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, CRPF अफसर घायल

Karragutta Operation : कर्रेगुट्टा पहाड़ पर फिर गरजी बंदूकें…! मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, CRPF अफसर घायल

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share
Karragutta Operation
Karragutta Operation

सीजी भास्कर, 06 मई। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा (Karragutta Operation) की पहाड़ियों में सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई, जिसमें एक महिला नक्सली मारी गई।

घटनास्थल से जवानों ने महिला नक्सली का शव, 303 रायफल और विस्फोटक बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ पिछले 14 दिनों से जारी ऑपरेशन का हिस्सा थी। अब तक इस ऑपरेशन में कुल चार महिला नक्सलियों को मार गिराया जा चुका है।

सुरक्षा बलों की इस संयुक्त कार्रवाई में DRG, CRPF, कोबरा, STF और बस्तर फाइटर्स की टीमें शामिल हैं, जो लगातार कठिन पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

मुठभेड़ (Karragutta Operation) के दौरान दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही, जिसके बाद जवान धीरे-धीरे नक्सली इलाकों की ओर बढ़ते गए।

इस बीच सोमवार को कर्रेगुट्टा (Karragutta Operation) इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे गंभीर रूप से घायल हो गए।

धमाका इतना भीषण था कि उन्हें अपना एक पैर गंवाना पड़ा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और अब तक कुल चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही कई बड़े नक्सली कैडर भी घायल हुए हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में मारी गई महिला नक्सलियों में तीन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था। IG ने संकेत दिए हैं कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

Karnataka Road Accident : बस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, आग का गोला बने दोनों वाहन, 10 की मौत
सुकमा के धनिकोर्ता में रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप, सीने में दर्द और खांसी के बाद 13 की मौत…
Jammu Infrastructure Development : हर मौसम में सुगम होगा सफर: जम्मू में सीमा सड़क संगठन ने 51वें रेजिंग डे पर शुरू किए 18 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट
Girl Driver Hit And Run : तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत तीन घायल, युवती फरार
Panchayat Secretary Action : दुकान नीलामी की राशि निजी पास रखने पर पंचायत सचिव की वेतन वृद्धि रोकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Swami Atmanand School Recruitment
Swami Atmanand School Recruitment : 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 590 सहायक शिक्षक की सबसे ज्यादा वैकेंसी

Swami Atmanand School Recruitment :सबसे ज्यादा 590 पद…

Highway Tanker Fire
Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

Highway Tanker Fire : टैंकर काफी गर्म होने…

Janjgir Champa Custody Death : थाने में युवक की मौत, आरक्षक निलंबित; परिजनों का आरोप-मारपीट से गई जान

Janjgir Champa Custody Death : एसपी विजय कुमार…

Raipur Cow Smuggling Protest
Raipur Cow Smuggling Protest : गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, कमिश्नरेट कार्यालय घेरने निकले

Raipur Cow Smuggling Protest :कमिश्नर कार्यालय की ओर…

Building Safety Audit
Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Building Safety Audi : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?