CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahasamund Murder Case : पत्नी और प्रेमी ने पिता-भाई संग मिलकर पति की हत्या, तालाब में फेंकी लाश

Mahasamund Murder Case : पत्नी और प्रेमी ने पिता-भाई संग मिलकर पति की हत्या, तालाब में फेंकी लाश

By Newsdesk Admin
27/09/2025
Share
Mahasamund Murder Case
Mahasamund Murder Case

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पत्नी ने प्रेमी और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पति को मार डाला (Mahasamund Murder Case)। एक साल पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में (DNA Test Evidence) के लिए शव को कब्र से निकाला गया, फिर परिजनों को सौंपा गया।

Contents
  • जानिए क्या है पूरा मामला Mahasamund Murder Case
  • कब्र खोदकर निकाला गया शव
  • अभिनव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी
  • एक्स बॉयफ्रेंड उठाता था युवती के घर का खर्चा
  • यूपी भागे, सोशल मीडिया पर फोटो डालती रही

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, लवली सिंह और आकाश सिंह ने भाग कर शादी की थी। जिससे युवती के परिजन नाराज थे। जबकि उसका एक्स बॉयफ्रेंड अभिनव सिंह युवती के घर का खर्च उठाता था। युवती के परिजनों और एक्स बॉयफ्रेंड ने लवली और आकाश को घर बुलाया। विवाद के बाद उन्होंने आकाश की हत्या कर दी और शव को महासमुंद के तालाब में (Dead Body in Pond) फेंक दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला Mahasamund Murder Case

दरअसल, 29 सितंबर 2024 को घोड़ारी स्थित एक तालाब में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के सिर पर किसी ठोस वस्तु से चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लेकिन पहचान नहीं होने के कारण शव को दफना दिया गया था।

कब्र खोदकर निकाला गया शव

जांच के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस को रायपुर के खम्हारडीह में 5 जनवरी 2025 को दर्ज एक गुमशुदगी रिपोर्ट का पता चला। राज्य स्तरीय क्राइम डेटा एनालिसिस से शव का हुलिया गुमशुदा आकाश से मिलता-जुलता पाया गया। रायपुर पुलिस के समन्वय से 24 सितंबर 2025 को कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया (Crime Investigation)।

अभिनव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी

डीएनए टेस्ट और पहचान के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिससे हत्या का राज खुला। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मृतक आकाश ने लवली सिंह से लव मैरिज की थी। लवली पहले से ही अभिनव सिंह के साथ 5 साल से (Live-in Relationship) में थी। आकाश और अभिनव दोस्त थे, लेकिन आकाश और लवली की नजदीकियां बढ़ीं।

एक्स बॉयफ्रेंड उठाता था युवती के घर का खर्चा

इस बीच अगस्त 2024 में दोनों ने भागकर शादी कर ली थी। लेकिन लवली के परिजन और अभिनव इस रिश्ते के खिलाफ थे, क्योंकि अभिनव लवली और उसके परिवार का खर्च उठाता था। 25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने दोनों को अभिनव के घर बुलाया। वहां पर विवाद हुआ और लवली के पिता, अभिनव और भाई गौरव, वीरू ने आकाश को पीट-पीटकर मार डाला (Husband Murder Case)।

यूपी भागे, सोशल मीडिया पर फोटो डालती रही

हत्या के बाद शव को स्कूटी पर लादकर घोड़ारी तालाब में फेंक दिया। इसके बाद लवली ने आकाश का सामान समेटा और पिता, भाइयों के साथ यूपी के जालौन चली गई।

वह सोशल मीडिया पर आकाश के साथ तस्वीरें डालती रही ताकि किसी को शक न हो। हालांकि, पुलिस ने महासमुंद पुलिस ने लवली सिंह, अभिनव सिंह, अभिलाख सिंह, गौरव और वीरू को गिरफ्तार कर लिया है।

सभी को रायपुर के विधायक कॉलोनी, पिरदा, लाभांडी से गिरफ्तार किया गया (Police Arrest News)। एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 103 ए, साक्ष्य छिपाने धारा 238 और 61(2) के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Cannabis Smuggler Arrest Raipur : तिल्दा-नेवरा में पुलिस की दबिश, मधु मिश्रा के घर से 36 लाख का गांजा, हथियार और नकद बरामद
Gariaband Liquor Smuggling: फिंगेश्वर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 77 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त, छह आरोपी दबोचे
Sai Shardadham Tourism : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में हुआ शामिल…
Alleged audio of BJP MLA goes viral : ‘भूपेश फिर CM बनेंगे’, रेणुका सिंह ने बताया AI जनरेटेड
Paddy Procurement Control Room : धान खरीदी पर निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय, तीन दिन में सुलझेंगी शिकायतें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Crop Damage : ट्रैक्टर से रौंदी धान की फसल, किसान ने थाने में की शिकायत
Crop Damage : ट्रैक्टर से रौंदी धान की फसल, किसान ने थाने में की शिकायत

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में किसान…

Umesh Patel PCC Controversy  :  उमेश पटेल के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, कांग्रेस नेता को नोटिस
Umesh Patel PCC Controversy  :  उमेश पटेल के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, कांग्रेस नेता को नोटिस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC) पद…

Bhilai Attack : पिकअप हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक वेंटिलेटर पर
Bhilai Attack : पिकअप हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक वेंटिलेटर पर

भिलाई-3 के डबरापारा में मामूली विवाद (Bhilai Attack)…

Teacher Suspension : शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग और अनुशासनहीनता पर तीन शिक्षक निलंबित
Teacher Suspension : शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग और अनुशासनहीनता पर तीन शिक्षक निलंबित

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में शिक्षकों के खिलाफ…

Date Tax Evasion  : खजूर कारोबारी की टैक्स चोरी पकड़ी, GST ने वसूले 1.30 करोड़
Date Tax Evasion  : खजूर कारोबारी की टैक्स चोरी पकड़ी, GST ने वसूले 1.30 करोड़

रायपुर में स्टेट जीएसटी विभाग (Date Tax Evasion)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?