CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Food Safety Inspection : फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, होटल से 5 सिलेंडर जब्त, दो मिठाई सैंपल फेल, हड़कंप!

Food Safety Inspection : फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, होटल से 5 सिलेंडर जब्त, दो मिठाई सैंपल फेल, हड़कंप!

By Newsdesk Admin
08/10/2025
Share
Food Safety Inspection
Food Safety Inspection

सीजी भास्कर, 8 अक्टूबर। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर फूड सेफ्टी और खाद्य विभाग (Food Safety Inspection) की संयुक्त टीम ने बुधवार को भाटापारा शहर में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान सदर बाजार स्थित खेमजी होटल में टीम द्वारा करीब 35 प्रकार की मिठाई, नमकीन और चांदी वर्क के नमूने जांचे गए।

इनमें से 33 नमूनों की रिपोर्ट मानक के अनुरूप पाई गई, जबकि 2 नमूने मानक से झूठे (Food Safety Inspection) पाए गए। साथ ही जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग पाया गया, जिसके चलते मौके से 5 नग घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।

खाद्य पदार्थों में पाई गई अनियमितताएं

टीम ने पाया कि कई दुकानों पर बिक्री के लिए रखे गए नमकीन और खाद्य पदार्थों (Food Safety Inspection) पर नियमानुसार लेबल नहीं लगाए गए थे। इसके अलावा, खाद्य तेल को 2 से 3 बार से अधिक उपयोग किया गया था, जिससे तेल की गुणवत्ता में गिरावट आई थी। टीपीएम (Total Polar Material) स्तर 25 प्रतिशत से अधिक पाया गया, जिसके चलते लगभग 10 लीटर तेल मौके पर नष्ट किया गया।

कारखाने के निरीक्षण में यह भी पाया गया कि अधिकांश कर्मचारी बिना हैंड ग्लव्स, हेड गियर और एप्रन के काम कर रहे थे। साथ ही, किसी भी कर्मचारी के पास फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Food Safety Inspection) द्वारा जारी फास्टैक ट्रेनिंग प्रमाणपत्र नहीं था।

पार्सल में अखबार का उपयोग और मेडिकल जांच नहीं

टीम ने यह भी पाया कि फूड पार्सल (Food Safety Inspection) के लिए होटल संचालक अखबार का उपयोग कर रहे थे, जो कि फूड सेफ्टी मानकों का उल्लंघन है। कर्मचारियों के वार्षिक मेडिकल सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत नहीं किए गए। अधिकारियों ने होटल प्रबंधन को इन सभी अनियमितताओं पर नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर सुधार के निर्देश दिए हैं।

जांच के दौरान टीम ने चेतावनी दी कि यदि पुनः इसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो होटल के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने साथ ही व्यापारियों से अपील की कि खाद्य वस्तुओं के निर्माण एवं विक्रय में स्वच्छता, पैकेजिंग और सुरक्षा मानकों का पालन करें।

कलेक्टर ने सख्त निगरानी के निर्देश दिए

कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण जारी रखने, सभी होटल एवं मिठाई दुकानों की रैंडम जांच करने और मानक से बाहर पाए जाने वाले उत्पादों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Congress MP Rahul Gandhi :  राहुल की सालभर में गई राजनैतिक यात्रा, रैलियां और मीटिंग
Anti Naxal Operation Review: रायपुर में हाई-लेवल बैठक शुरू, ‘March 2026 Mission’ पर केंद्र और राज्य का फोकस
Raipur Bank Fraud : फर्जी लेटरपैड और कॉल से 17.52 लाख की ठगी, 14 लाख रुपये खाते में होल्ड
Bilaspur News : हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी संघर्ष; साइड हटने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर
Ex-Naxalites Assembly Visit: लोकतंत्र के दरवाज़े खुले, पूर्व नक्सली आज देखेंगे सदन की कार्यवाही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hemchand Yadav University
Hemchand Yadav University : 11 साल बाद बदलेगी दुर्ग यूनिवर्सिटी की पहचान, जुलाई से शुरू होगी परिसर में पीजी की पढ़ाई

सीजी भास्कर, 28 जून : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय…

Elephant Viral Video
Elephant Viral Video : हाथियों पर पत्थरबाजी और पटाखे फोड़ना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग करेगा कार्रवाई

सीजी भास्कर, 28 जून। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा…

Wall Learning Initiative : गांव की दीवारें बनीं बच्चों की पाठशाला, बिना कोचिंग घर-घर पहुंच रही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

सीजी भास्कर, 28 जून : बिलासपुर जिले के…

Dhamtari Online IPL Betting Crackdown : 6 महीने में 16 आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari Online IPL Betting Crackdown

Unified Emergency Number 112 : देशभर में एक होगा इमरजेंसी नंबर

Unified Emergency Number 112

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?