सीजी भास्कर, 28 सितम्बर। बिलासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। (Bilaspur Knife Murder Case)
यह भी पढ़ें : Raipur Knife Attack : 24 घंटे में 2 चाकूबाजी, 2 युवकों की मौत; कांग्रेस नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल
पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, युवक की मौत : Bilaspur Knife Murder Case
घटना रविवार रात सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मैट्रिक्स चौक की है। बताया जा रहा है कि ओम दिवाकर अपने साथियों के साथ वहां मौजूद था। इसी दौरान सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा।
दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई और फिर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान ओम दिवाकर पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : स्कूल में चाकूबाजी: मामूली विवाद का खौफनाक मोड़, दो छात्र घायल

सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर को पकड़ लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Doundilohara knife stabbing : मड़ई मेला में चाकूबाजी से दहशत: कांग्रेस पार्षद समेत दो पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
रात में नहीं हो सकी फोरेंसिक जांच : Bilaspur Knife Murder Case
घटनास्थल फदहाखार जंगल के पास होने के कारण रात में फोरेंसिक जांच नहीं हो सकी। सोमवार सुबह फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स भेजा गया।
यह भी पढ़ें : भिलाई खुर्सीपार में चापड़ लहरा रहे “कल्की” को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई
हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपी दोनों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और दोनों पूर्व में आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले (Bilaspur Knife Murder Case) की जांच कर रही है और विवाद में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
ख़बरें और भी हैं :भिलाई खुर्सीपार में चापड़ लहरा रहे “कल्की” को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई


