CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में मतांतरण का बड़ा खेल… एक साल में ढाई गुना हुए केस, पिछली सरकार में कम हुआ एक्शन

छत्तीसगढ़ में मतांतरण का बड़ा खेल… एक साल में ढाई गुना हुए केस, पिछली सरकार में कम हुआ एक्शन

By Newsdesk Admin
28/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ में मतांतरण को लेकर समाज में जागरुकता बढ़ी है, जिससे बीते डेढ़ साल में इसके दोगुने मामले सामने आए हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस मुद्दे पर पुलिस और प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है।

Contents
  • भाजपा सरकार में तेज हुई कार्रवाई
  • युवतियों की तस्करी
  • गरीबों को मिलते हैं लालच
  • मतांतरण पर राजनीति
  • शहरी इलाकों में भी सक्रिय हो रहीं मिशनरियां

भाजपा सरकार में तेज हुई कार्रवाई

  • वर्ष 2024-25 में (एक अप्रैल 2025 की स्थिति में) 50 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें 23 मामलों में अपराध पंजीबद्ध किया गया, जबकि एक मामले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
  • मई, जून और अभी जुलाई महीने में अब तक लगभग 12 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें कई मामले दर्ज हुए हैं।
  • 2023-24 में 16 शिकायतें दर्ज की गई थी, जिसमें से 9 मामलों में एफआईआर दर्ज किया गया था।
  • कांग्रेस सरकार के अंतिम वर्षों 2022-23 में सिर्फ 11 शिकायतें आई थीं, जिनमें महज 3 मामलों में केस दर्ज किया गया।
  • वर्ष 2021-22 में कुल 26 शिकायतें दर्ज हुई थीं, लेकिन केवल 9 मामलों में FIR दर्ज की गई थी।
  • इन आँकड़ों से साफ है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में शिकायतें अधिक आईं, लेकिन मामलों में कार्रवाई कम हुई।

युवतियों की तस्करी

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह माओवादी हिंसा प्रभावित नारायणपुर जिले की तीन आदिवासी युवतियों की मानव तस्करी के लिए ट्रेन से आगरा ले जाने की तैयारी थी। 

बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद जीआरपी ने आरोपित आगरा की नन प्रीति मेरी, वंदना फ्रांसिस और युवक सुखमन मंडावी के विरुद्ध मानव तस्करी व मतांतरण का जुर्म दर्ज किया था। सभी को गिरफ्तार कर आठ दिन की न्यायिक हिरासत में जेल दिया गया है।

गरीबों को मिलते हैं लालच

धार्मिक प्रचार के साथ-साथ गरीब परिवारों को पैसा, खाद्यान्न, कपड़े, शिक्षा और स्वास्थ्य सहायता का लालच भी दिया जाता है। कई मिशनरी संगठन शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों को टारगेट करते हैं।

मतांतरण पर राजनीति

प्रदेश में मतांतरण हमेशा से एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा रहा है। इसे लिए पक्ष-विपक्ष की सियासत और बयानबाजी हमेशा जारी रहती है। एक बार फिर मतांतरण को लेकर कांग्रेस की ओर से भाजपा सरकार पर आरोप लगाए गए हैं।

वहीं भाजपा की ओर से यह आरोप लगाया जाता है कि कांग्रेस के भूपेश बघेल के शासन काल में मतांतरण को लेकर प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है। भाजपा सरकार मतांतरण के खिलाफ लगातार कदम उठा रही है।

शहरी इलाकों में भी सक्रिय हो रहीं मिशनरियां

गृह विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब मतांतरण की गतिविधियां सिर्फ ग्रामीण नहीं बल्कि शहरी इलाकों में भी फैल रही हैं।

ईसाई मिशनरियों द्वारा "चंगाई सभा" और चमत्कारी इलाज के माध्यम से मतांतरण कराया जा रहा है। लोगों को बीमारी से राहत, गरीबी से मुक्ति और जीवन में बदलाव का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Social Media Controversy : छत्तीसगढ़ के इस शहर में अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, FIR की मांग
एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर अमन साव:कल झारखंड पुलिस रायपुर से रांची लेकर निकली थी; 148 दिन से सेंट्रल जेल में था
कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी, 3 नक्सली ढेर
Road accident while going to school : एक शिक्षिका की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल
Durg Railway Job Scam : खुद को ‘वेल्डर ग्रेड-3’ बताकर ठगा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Blackmail Case 
AI Blackmail Case : फर्जी फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग, महिला से ₹5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार

AI Blackmail Case : पीड़िता की शिकायत के बाद…

Korba Family Attack
Korba Family Attack : सोते परिवार पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग महिला की हत्या

Korba Family Attack : इस घटना का एक…

Pendra News
Pendra News : पेण्ड्रा में अग्रवाल समाज ने उठाई नए समाज भवन की मांग, महिला मंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष से की मुलाकात

पेण्ड्रा में अग्रवाल समाज के नए समाज भवन…

BSP Quarters
BSP Quarters : सरकारी आवासों पर आखिर किसका कब्जा, सैकड़ों क्वार्टरों को लेकर उठे बड़े सवाल

नंदिनी माइंस टाउनशिप में इन दिनों सरकारी आवासों…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवती की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने प्रेमी को दबोचा

Surajpur Murder Case : पुलिस आरोपी से पूछताछ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?