सीजी भास्कर, 4 नवंबर। अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए सेवा अवधि को लेकर बड़ा बदलाव (Agniveer Scheme) सामने आया है। अब चार साल की सेवा के बाद नियमित सेना में चयनित नहीं होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल मिल सकेगा। इससे उन्हें कुल छह साल तक सेना में सेवा का अवसर मिलेगा।

क्या छह साल बाद मिलेगी स्थायी नौकरी? Agniveer Scheme
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस फैसले की जानकारी दी है। हालांकि, शुरुआती सेवा अवधि चार साल ही रहेगी। अतिरिक्त दो साल के बाद नियमित कैडर में शामिल होने का अवसर मिलेगा, लेकिन इसके लिए चयन प्रक्रिया और निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा।
यह भी पढ़ें…Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव में छाई जेल प्रदर्शनी, बंदियों के हुनर से बने उत्पादों की खूब हुई बिक्री
पेंशन और सेवा निधि को लेकर क्या है नियम?
मौजूदा प्रावधानों के अनुसार, अग्निवीरों को चार साल की सेवा के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी नहीं मिलती। अतिरिक्त दो साल की सेवा से भी पेंशन की गारंटी नहीं है। नियमित कैडर में चयन होने पर संबंधित सेवा नियम लागू होंगे।
सेवा पूरी होने पर अग्निवीरों को सेवा निधि पैकेज दिया जाता है। इसमें वेतन का 30 प्रतिशत और सरकार की ओर से बराबर योगदान (Agniveer Scheme) जमा होता है। शुरुआती योजना के अनुसार चार साल में कुल करीब 11.71 लाख रुपये मिलते हैं, जिस पर ब्याज अलग होता है। छह साल के लिए 17.56 लाख रुपये का आंकड़ा मौजूदा योगदान दर के आधार पर अनुमानित है।
यह भी पढ़ें…Science Exhibition : राज्योत्सव में नन्हे वैज्ञानिकों का कमाल, जल चक्र और मैजिक बॉक्स मॉडल ने खींचा ध्यान
बीमा, पढ़ाई और सरकारी नौकरी में अवसर
अग्निवीरों को सेवा के दौरान 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर मिलता है। सेना में प्राप्त प्रशिक्षण और कौशल का प्रमाणपत्र भी दिया जाता है, जिससे नागरिक क्षेत्र में रोजगार पाने में मदद मिलती है।
NIOS और IGNOU के माध्यम से पात्र अग्निवीर आगे की पढ़ाई (Agniveer Scheme) भी कर सकते हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने CAPF और असम राइफल्स की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। इसके अलावा निर्धारित नियमों के तहत आयु सीमा में छूट और शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट भी मिल सकती है।
खबरें और भी हैं…Gambling Raid : बलौदाबाजार में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, एक साथ 55 आरोपी गिरफ्तार


