CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pawan Khera Targets RSS in Raipur : बोले- आजादी की लड़ाई में नहीं रहा कोई योगदान

Pawan Khera Targets RSS in Raipur : बोले- आजादी की लड़ाई में नहीं रहा कोई योगदान

By Newsdesk Admin
29/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 29 जून। रायपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन और इतिहास में RSS का कोई योगदान नहीं रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। (Pawan Khera Targets RSS in Raipur)

पवन खेड़ा सोमवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे। रायपुर पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में इस तरह के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि इससे संगठन को मजबूत करने और संवाद की क्षमता बढ़ाने का अवसर मिलता है।

अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले का उल्लेख करते हुए खेड़ा ने राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप (Pawan Khera Targets RSS in Raipur) लगाया कि ट्रस्ट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सोच और निगरानी में संचालित होता है तथा इसकी गतिविधियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय की भी नजर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं है।

RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के महात्मा गांधी संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि संघ का देश के स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में कोई योगदान नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या से लेकर उज्जैन तक सामने आई घटनाएं संघ की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों पर समय खर्च करने के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना अधिक जरूरी है।

रायपुर में आयोजित कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत बनाने, चुनावी रणनीति, मीडिया प्रबंधन और जनता से बेहतर संवाद जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में पवन खेड़ा जिला एवं शहर अध्यक्षों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। (Pawan Khera Targets RSS in Raipur) इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दे चुके हैं।

राष्ट्रपति द्रोपदी ने जगन्नाथ मंदिर में किए महाप्रभु के दर्शन, देशवासियों की समृद्धि एवं सुख-शांति की करी कामना
Jagdalpur Journalists Protest : पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग
Modern Farming : ग्राफ्टेड बैंगन से रमाकांत ने दिखाई खेती की नई दिशा
बिलासपुर के एक स्कूल में 11 टीचर की पोस्टिंग:युक्तियुक्तकरण में अफसरों की मनमानी, शिक्षक साझा मंच बोला- गड़बड़ी करने वाले BEO पर हो कार्रवाई
संसद में तीखी बहस: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खड़गे और नड्डा आमने-सामने…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

Jagdalpur Kalyan Sakh Samiti Scam  :  3 करोड़ की हेराफेरी मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
Jagdalpur Kalyan Sakh Samiti Scam  :  3 करोड़ की हेराफेरी मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

बस्तर के जगदलपुर स्थित कंगोली की 5वीं वाहिनी…

Chitawar Murder Case
Chitawar Murder Case : चितावर हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, युवती की गला काटकर हत्या के बाद झलप-पटेवा में दबोचा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के चितावर गांव में युवती (Chitawar…

Balodabazar Police
Balodabazar Police : स्वतंत्रता दिवस पर बलौदाबाजार पुलिस के 11 जांबाज सम्मानित, मंच से मिला सम्मान तो बढ़ा पूरे विभाग का मान

बलौदाबाजार में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के…

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?