सीजी भास्कर, 4 नवंबर। बलौदाबाजार जिले में अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई (Gambling Raid) की है। 3 नवंबर को जिले के सात थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में नकदी और ताश की पत्तियां भी बरामद हुई हैं।

सात थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी Gambling Raid
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर सिटी कोतवाली, सुहेला, भाटापारा शहर, पलारी, कसडोल, सिमगा और लवन थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते पाए गए लोगों को पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें…Science Exhibition : राज्योत्सव में नन्हे वैज्ञानिकों का कमाल, जल चक्र और मैजिक बॉक्स मॉडल ने खींचा ध्यान
52 हजार से ज्यादा की रकम जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 52 हजार 430 रुपये नकद, ताश की पत्तियां और अन्य सामग्री (Gambling Raid) जब्त की। शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें…Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव में छाई जेल प्रदर्शनी, बंदियों के हुनर से बने उत्पादों की खूब हुई बिक्री
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी 55 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) सहित अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई (Gambling Raid) की गई है। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान जारी है।
खबरें और भी हैं…Mahatari Vandan Yojana 33rd Installment : दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी


