CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delhi Police ACP Suspended : दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन का किया था नेतृत्व

Delhi Police ACP Suspended : दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन का किया था नेतृत्व

By Newsdesk Admin
03/11/2026
Share
Delhi Police ACP Suspended : दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन का किया था नेतृत्व
Delhi Police ACP Suspended : दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन का किया था नेतृत्व
सीजी भास्कर, 03 नवम्बर । दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सोमवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद की गई। ACP मनस्वी वशिष्ठ ने करीब 50  से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। यह पूरा विवाद 23 अक्टूबर को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा थाने में पुलिसकर्मियों और कड़कड़डूमा कोर्ट के वकीलों के बीच हुई झड़प से जुड़ा है। (Delhi Police ACP Suspended)

 

यह भी पढ़ें : Janjgir Champa Custody Death : थाने में युवक की मौत, आरक्षक निलंबित; परिजनों का आरोप-मारपीट से गई जान

शाहदरा थाने में झड़प से शुरू हुआ था विवाद : Delhi Police ACP Suspended

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत एक आम नागरिक और वकील के बीच हुए झगड़े से हुई थी। दोनों पक्ष शिकायत लेकर शाहदरा थाने पहुंचे थे, जहां उनके बीच मारपीट की स्थिति बन गई। इस दौरान ACP मनस्वी वशिष्ठ पर पिस्तौल दिखाकर धमकाने के आरोप भी लगे थे। मामले ने तूल पकड़ा तो ACP और थाना प्रभारी (SHO) का तबादला कर दिया गया।

वकील ललित बंसल ने आरोप लगाया था कि झड़प के दौरान उनके सिर में चोट आई थी। वहीं, वकीलों ने ACP पर रिवॉल्वर दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। हालांकि, पुलिस का कहना था कि ACP अपनी सर्विस पिस्टल बदल रहे थे, इसलिए उनके हाथ में पिस्तौल थी।

 

यह भी पढ़ें :Pesticide License Suspended  : कीटनाशक विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, दो लाइसेंस निलंबित और एक निरस्त

Delhi Police ACP  Suspended : दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन का किया था नेतृत्व
Delhi Police ACP Suspended : दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन का किया था नेतृत्व

 

Contents
  • शाहदरा थाने में झड़प से शुरू हुआ था विवाद : Delhi Police ACP Suspended
  • ACP और SHO का किया गया था तबादला
  • पुलिसकर्मियों ने रखी थीं चार मांगें : Delhi Police ACP Suspended

ACP और SHO का किया गया था तबादला

वकीलों के बढ़ते दबाव के बीच 28 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस प्रशासन ने ACP मनस्वी वशिष्ठ को गांधी नगर के पद से हटाकर स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वूमेन एंड चिल्ड्रन (SPUWAC) में स्थानांतरित कर दिया था। वहीं, SHO अरुण कुमार का तबादला सिक्योरिटी ब्रांच में कर दिया गया। इसके बाद वकीलों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी।

 

यह भी पढ़ें :Liquor Overcharging : शराब दुकान में ओवररेटिंग पर कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

पुलिसकर्मियों ने रखी थीं चार मांगें : Delhi Police ACP Suspended

ACP और SHO के खिलाफ कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में नाराजगी बढ़ गई थी। इसी के विरोध में सोमवार को ACP मनस्वी वशिष्ठ के नेतृत्व में 50 से अधिक पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों की मांग थी कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ होने वाली बदसलूकी और मारपीट की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए।

प्रदर्शन के दौरान ACP मनस्वी वशिष्ठ ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के सामने चार मांगें रखी थीं। इनमें ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाने, दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और पुलिस के साथ हाथापाई करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग शामिल थी। इसके बाद अब ACP मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें :Patwari Suspended :  जमीन बंटवारे के लिए 25 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप, पटवारी निलंबित

Chhattisgarh Kranti Sena controversy : क्रांति सेना और पुलिस के बीच बढ़ा विवाद, सोशल मीडिया वीडियो से मचा बवाल
नक्सलियों ने 2 लोगों को किडनैप कर मार डाला:इनमें एक सरेंडर नक्सली भी, कहा-पुलिस के मुखबिर थे; बीजापुर में 7 दिन में 5 हत्याएं
Elephant Rescue Operation : हाथियों की जान बची, वन विभाग की फील्ड टीम ने घंटों की मशक्कत, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Durg Medical College Road Construction : दुर्ग मेडिकल कॉलेज पहुंचना होगा आसान, 11.43 करोड़ से बनेंगी 5.10 किमी की तीन सड़कें
सभापति कृष्णा चंद्राकर, दो पार्षद समेत अन्य पर दो-दो एफआईआर, आज अलसुबह सभापति के घर पुलिस की दबिश, नहीं हुई गिरफ्तारी, पूर्व मुख्यमंत्री भी पहुंचे, 2 डीएसपी 3 टीआई सहित भारी बल खाली हाथ लौटा, फरार हुए सभापति

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

छत्तीसगढ़ में स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती रद्द करने का फैसला बरकरार, हाईकोर्ट ने याचिकाएं खारिज कीं

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के पद…

SIR Voter List Revision
SIR Voter List Revision : पांच चुनावी राज्यों में SIR के बाद 2.29 करोड़ मतदाताओं के नाम हटे, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असर

SIR Voter List Revision : जन प्रतिनिधित्व अधिनियम,…

Delhi Police ACP Suspended : दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन का किया था नेतृत्व
Delhi Police ACP Suspended : दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन का किया था नेतृत्व

Delhi Police ACP Suspended : प्रदर्शन के दौरान…

Diwali Akhand Deep Significance
Diwali Akhand Deep Significance : दिवाली पर रातभर क्यों जलाया जाता है दीपक? जानें अखंड दीप और मां लक्ष्मी से जुड़ी मान्यता

Diwali Akhand Deep Significance : दिवाली पर दीपक…

Supreme Court Airfare Hike
Supreme Court Airfare Hike : हवाई किराए में 700% तक बढ़ोतरी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Supreme Court Airfare Hike : 16 नवंबर को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?