CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SIR Voter List Revision : पांच चुनावी राज्यों में SIR के बाद 2.29 करोड़ मतदाताओं के नाम हटे, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असर

SIR Voter List Revision : पांच चुनावी राज्यों में SIR के बाद 2.29 करोड़ मतदाताओं के नाम हटे, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असर

By Newsdesk Admin
03/11/2026
Share
SIR Voter List Revision
SIR Voter List Revision : पांच चुनावी राज्यों में SIR के बाद 2.29 करोड़ मतदाताओं के नाम हटे, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असर
सीजी भास्कर, 03 नवम्बर । चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद पांच चुनावी राज्यों की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में कुल करीब 2.29 करोड़ मतदाताओं की संख्या कम हो गई है। इन राज्यों में पहले मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 18.71 करोड़ थी, जो अब घटकर 16.43 करोड़ रह गई है। इस तरह मतदाताओं की संख्या में करीब 12.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इन पांचों राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। (SIR Voter List Revision)
यह भी पढ़ें : Final Voter List Raigarh: रायगढ़ में अंतिम मतदाता सूची जारी, 9,014 नए नाम जुड़े, कुल वोटर 8.42 लाख पार

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदाताओं के नाम हटे : SIR Voter List Revision

SIR का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिला है। यहां मतदाताओं की संख्या में करीब 2.04 करोड़ की कमी आई है, जो कुल मतदाताओं का लगभग 13.24 प्रतिशत है। पुनरीक्षण से पहले राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता थे। ड्राफ्ट सूची में यह संख्या घटकर 12.56 करोड़ रह गई थी। हालांकि, दावे और आपत्तियों के बाद करीब 84 लाख नाम दोबारा जोड़े गए और अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या 13.40 करोड़ हो गई।

ड्राफ्ट सूची से करीब 2.89 करोड़ नाम हटाए गए थे, जिनमें से लगभग 29 प्रतिशत नाम दोबारा शामिल किए गए। पांचों राज्यों में कुल मतदाताओं की संख्या में आई गिरावट का सबसे बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश का है।

 

Contents
  • उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदाताओं के नाम हटे : SIR Voter List Revision
  • पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में भी घटे मतदाता
  • गोवा में अंतिम सूची में भी घट गई संख्या
  • 2027 में होने हैं पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव : SIR Voter List Revision

यह भी पढ़ें :Voter List Revision CG : मतदाता सूची के आंकड़ों ने बदली सियासी तस्वीर, एक दल की सक्रियता सबसे आगे दिखी

SIR Voter List Revision
SIR Voter List Revision : पांच चुनावी राज्यों में SIR के बाद 2.29 करोड़ मतदाताओं के नाम हटे, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असर

 

पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में भी घटे मतदाता

पंजाब में SIR के बाद मतदाताओं की संख्या में करीब 14 लाख की कमी आई है। पहले राज्य में 2.15 करोड़ मतदाता थे, जो ड्राफ्ट सूची में घटकर 1.94 करोड़ रह गए। अंतिम सूची में यह संख्या बढ़कर 2.01 करोड़ हो गई। इस तरह यहां कुल 6.34 प्रतिशत मतदाता कम हुए।

उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या 80 लाख से घटकर अंतिम सूची में करीब 72 लाख रह गई। यहां लगभग 8 लाख यानी 10.07 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। वहीं, मणिपुर में मतदाताओं की संख्या 20.9 लाख से घटकर 19.6 लाख रह गई। इस तरह राज्य में करीब 6.33 प्रतिशत मतदाता कम हुए।

 

यह भी पढ़ें :Draft Voter List : चार राज्यों में आज सामने आएगा मतदाता सूची का ड्राफ्ट, SIR अभियान का पहला नतीजा

 

गोवा में अंतिम सूची में भी घट गई संख्या

गोवा में SIR के बाद मतदाताओं की संख्या 11.85 लाख से घटकर 10.85 लाख रह गई थी। अंतिम सूची जारी होने पर यह संख्या और कम होकर 10.58 लाख पर पहुंच गई। राज्य में कुल करीब 1.3 लाख यानी 10.76 प्रतिशत मतदाता कम हुए। पांचों राज्यों में गोवा ऐसा राज्य है, जहां अंतिम सूची में ड्राफ्ट सूची के मुकाबले भी मतदाताओं की संख्या कम रही।

 

यह भी पढ़ें :Voter List Revision : प्रारूप मतदाता सूची से पहले 55 हजार आवेदन, नाम जुड़वाने वालों की बढ़ी सक्रियता

2027 में होने हैं पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव : SIR Voter List Revision

चुनाव आयोग ने देश के 17 राज्यों में SIR कराने का आदेश दिया था। आयोग के मुताबिक, इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल होने का अवसर देना है। इसके तहत ऐसे युवाओं को भी मतदाता बनने का मौका मिलेगा, जो 1 जनवरी तक या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे।

उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को समाप्त होगा। वहीं, मणिपुर की 60, गोवा की 40, पंजाब की 117 और उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2027 में अलग-अलग तारीखों पर पूरा होगा। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के प्रावधानों के तहत चुनाव आयोग विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से छह महीने पहले भी चुनाव करा सकता है।

यह भी पढ़ें :Bilaspur Voter List Controversy: मतदाता सूची में ‘शिफ्टिंग’ का आरोप, कलेक्टर दरबार तक पहुँचा मामला

ख़बरें और भी हैं : Draft Voter List : चार राज्यों में आज सामने आएगा मतदाता सूची का ड्राफ्ट, SIR अभियान का पहला नतीजा

Vande Mataram anniversary debate: संसद में आज 10 घंटे की ऐतिहासिक चर्चा, पीएम करेंगे शुरुआत—विपक्ष भी तैयार
Jashpur Police’s ‘Operation Shankhnaad : 58 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त
Special Intensive Revision SIR 2025: 12 राज्यों में शुरू हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण, DMK ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
गाना सुनने से रोका तो कर दी मां की हत्या, 90 किलो की लाश बेड में कैसे डाली? लिव इन में रहती थी महिला; उठे कई सवाल
गृह मंत्री अमित शाह वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों की कल लेंगे बैठक, CM विष्णुदेव दिल्ली रवाना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyclonic Rain Paddy Crop Damage : चक्रवाती बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, कटाई-मिंजाई पर संकट
Cyclonic Rain Paddy Crop Damage : चक्रवाती बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, कटाई-मिंजाई पर संकट

 छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पटेवा क्षेत्र में…

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल देंगे विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल

बिलासपुर स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का…

छत्तीसगढ़ में मुरासु तूफान का असर, दो दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; 19 जिलों में आज चेतावनी

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर दिखने…

छत्तीसगढ़ में स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती रद्द करने का फैसला बरकरार, हाईकोर्ट ने याचिकाएं खारिज कीं

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के पद…

SIR Voter List Revision
SIR Voter List Revision : पांच चुनावी राज्यों में SIR के बाद 2.29 करोड़ मतदाताओं के नाम हटे, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असर

SIR Voter List Revision : जन प्रतिनिधित्व अधिनियम,…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?