CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Voter List Revision CG : मतदाता सूची के आंकड़ों ने बदली सियासी तस्वीर, एक दल की सक्रियता सबसे आगे दिखी

Voter List Revision CG : मतदाता सूची के आंकड़ों ने बदली सियासी तस्वीर, एक दल की सक्रियता सबसे आगे दिखी

By Newsdesk Admin
19/01/2026
Share
Voter List Revision CG
Voter List Revision CG

सीजी भास्कर, 19 जनवरी। छत्तीसगढ़ में चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने ताजा बुलेटिन (Voter List Revision CG) जारी किया है। 23 दिसंबर 2025 से 18 जनवरी 2026 की शाम 4 बजे तक की अवधि में राजनीतिक दलों द्वारा कुल 38,846 बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए गए हैं, जिनके माध्यम से दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

ड्राफ्ट मतदाता सूची से जुड़े आंकड़ों में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे नजर आई है। भाजपा ने इस अवधि में 20,017 बीएलए नियुक्त किए, जिनके माध्यम से मतदाता नाम समावेशन के लिए 228 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 17,681 बीएलए नियुक्त किए हैं। इसके अलावा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से 528, बहुजन समाज पार्टी से 501 और आम आदमी पार्टी से 119 बीएलए नियुक्त किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस पूरी अवधि में किसी भी राजनीतिक दल की ओर से नाम विलोपन को लेकर कोई औपचारिक आपत्ति (Voter List Revision CG) दर्ज नहीं कराई गई है, जो इस प्रक्रिया का एक अहम पहलू माना जा रहा है।

आंकड़ों के अनुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले फॉर्म-6 के माध्यम से 55,017 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं फॉर्म-7 के जरिए विलोपन के लिए 27,40,759 आवेदन आए, जिनमें बड़ी संख्या में अनकलेक्टेबल आवेदन भी शामिल हैं।

ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद मतदाताओं से सीधे प्राप्त आवेदनों में फॉर्म-6 और 6ए के तहत 1,37,783 आवेदन, फॉर्म-7 के तहत 4,077 आवेदन और फॉर्म-8 के जरिए प्रविष्टि सुधार के लिए 40,658 आवेदन दर्ज किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने कहा है कि सभी दावे और आपत्तियों का निराकरण निर्धारित प्रक्रिया, सत्यापन और आवश्यक घोषणाओं के बाद ही किया (Voter List Revision CG) जाएगा। इसके पश्चात ही नामों को अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। यह प्रक्रिया चुनावी पारदर्शिता और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Voter List Revision CG
Voter List Revision CG
Religious Conversion Attempt: भोजन के बहाने प्रार्थना सभा में मतांतरण की कोशिश, विरोध के बाद तीन गिरफ्तार
Jindal Foundation : जिंदल फाउंडेशन का ‘दृष्टि अभियान’: बच्चों की आंखों की सेहत के लिए नई पहल
Vat Savitri : वट सावित्री व्रत पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की
High Court Strict : AIIMS में 48 घंटे इंतजार, सिम्स में डाक्टर, हाई कोर्ट में हेल्थ सेक्रेटरी की लग गई हाजिरी
Bus Car Collision : भीषण सड़क हादसा: बस–कार में आमने–सामने टक्कर, बस पलटी… कई यात्री गंभीर घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Police Naxal Dump
Dantewada Police Naxal Dump : जंगल से 16 लाख का सोना, 2 लाख नकद और भारी मात्रा में हथियार बरामद

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बस्तर…

Kanya Bhavishya Suraksha Yojana
Kanya Bhavishya Suraksha Yojana : भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के लिए रिकेश सेन की नई पहल

Kanya Bhavishya Suraksha Yojana

Deepak Baij Statement
Deepak Baij Statement : “3 साल पूरे होने पर बोले- जनता की लड़ाई जारी, भाजपा की दोहरी नीति बेनकाब करेंगे

Deepak Baij Statement

Raipur PNB Bank Fire
Raipur PNB Bank Fire : दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Raipur PNB Bank Fire

Korba Scorpio Vandalism
Korba Scorpio Vandalism : होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज

Korba Scorpio Vandalism

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?