CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गाना सुनने से रोका तो कर दी मां की हत्या, 90 किलो की लाश बेड में कैसे डाली? लिव इन में रहती थी महिला; उठे कई सवाल

गाना सुनने से रोका तो कर दी मां की हत्या, 90 किलो की लाश बेड में कैसे डाली? लिव इन में रहती थी महिला; उठे कई सवाल

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

कानपुर के रावतपुर में 12वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे ने गाना सुनने से रोकने पर अपनी मां की हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को बेड में डाल दिया. छोटे बेटे के घर लौटने पर मामले का खुलासा हुआ और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. महिला के बड़े बेटे ने पहले दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी और फिर शव को बेड के अंदर डाल दिया. घटना की जानकारी तब हुई, जब मृतक महिला का छोटा बेटा स्कूल से लौटा और मां को ढूंढने लगा. उसने अपने बड़े भाई से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. काफी देर ढूंढने के बाद जब छोटे बेटे ने बेड का एक हिस्सा थोड़ा सा उठा हुआ देखा तो उसने बेड खोला. उसमें उसकी मां का शव पड़ा हुआ था. शव देख आस-पास के लोग जुट गए. दावा किया गया कि महिला की सांसें चल रही हैं. आनन-फानन में पुलिस ने अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया. अभी तक कि जांच में गुस्से में मां की हत्या की बात सामने आई है.

कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में उर्मिला राजपूत एक आदमी के साथ लिव इन में रहती थी. उसके दोनों बच्चे भी साथ में रहते थे. जानकारी के अनुसार उर्मिला के पहले पति से एक बेटा है, जो 12वीं क्लास में पढ़ता है. दूसरा बेटा 10वीं क्लास में पढ़ता है. पुलिस की पूछताछ में अभी तक जो जानकारी सामने निकल कर आई है उसके अनुसार दोनों बेटों के बीच घर के काम बांटे गए थे. मंगलवार को छोटा बेटा स्कूल चला गया जबकि बड़ा बेटा घर में था. मां ने बड़े बेटे से बर्तन धोने को बोला और खुद बीपी की दवा लेकर सोने चली गई.

क्यों की मां की हत्या?

एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि बेटा तेज आवाज में गाना सुन रहा था. उर्मिला का बीपी बढ़ा हुआ था तो उसने बेटे से गाना बंद करने को कहा. बेटा नहीं माना तो उर्मिला ने स्पीकर तोड़ दिया. इस बात से बड़ा बेटा गुस्से में आ गया और उसने मां को धक्का दे दिया. धक्के की वजह से मां जमीन पर गिर गई और उसकी नाक टूट गई. इससे बड़ा बेटा घबरा गया कि कहीं मां सबको बता ना दे तो उसने दुपट्टे से मां का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को छुपाने के उद्देश्य से बेड के अंदर पैक कर दिया.

दोपहर जब छोटा बेटा स्कूल से वापस आया तो उसने मां को ढूंढा और बेड के पास दुपट्टा फंसा देखा. बेड खोलने पर मां का शव अंदर मिला. छोटे बेटे को लगा कि मां की सांस चल रही है तो उसने तुरंत अपने मामा और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने उर्मिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसको मृत घोषित कर दिया.

एसीपी रंजीत कुमार के अनुसार अभी तक की पूछताछ में गुस्से में मां की हत्या करने की बात बड़े बेटे ने कबूल की है. जो आरोप मृतका कि बहन ने लगाए हैं उस पर भी जांच होगी. इस मामले में अभी भी कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब नहीं मिल सके हैं.

उर्मिला का वजन तकरीबन 90 किलो था. क्या एक 12वीं के छात्र के लिए यह संभव है कि इतने भारी शरीर को बेड के अंदर पैक कर पाए? उर्मिला की बहनों ने उर्मिला के साथ रहने वाले आदमी पर भी हत्या का आरोप लगाया है? पुलिस का मानना है कि मृतका की बहन अपने भांजे को बचाने के लिए ऐसा कह रही है.

लक्ष्मी वर्मा की खास पहचान: छत्तीसगढ़ी संस्कृति से सजी साड़ी में राज्यसभा शपथ
Kuno National Park : कूनो में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, मादा चीता मुखी ने दिए पांच शावकों को जन्म
कम ब्याज पर मिलेगा नया लोन, EMI भी होगी सस्ती, RBI इस हफ्ते करेगा बड़ा ऐलान
President Police Medal Chhattisgarh : वीरता और सेवा की पहचान, 10 पुलिसकर्मी सम्मानित
हादसा: बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल – सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?