सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। अक्टूबर बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में अरपा नदी के तेज बहाव में बहने से 60 वर्षीय किसान तिजराम कैवर्त की मौत (Arpa River) हो गई। वह जमीन का खाता सुधरवाने के लिए अपने छोटे भाई के साथ तहसील जा रहा था। दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह उसका शव बरामद किया गया।
घटना मगरउछला के डिपरापारा स्थित एनीकट की है। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एनीकट पार करते समय काई के कारण तिजराम का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा।

भाई ने नदी में लगाई छलांग Arpa River
भाई को बहता देख बबलू कैवर्त ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर तिजराम का हाथ पकड़ लिया। कुछ देर तक दोनों की पकड़ बनी रही, लेकिन तेज बहाव के कारण हाथ छूट गया और तिजराम गहरे पानी में बह गया।
यह भी पढ़ें: Bilaspur Accident : कोयला डंपिंग के दौरान लोडर की चपेट में आया कर्मचारी, मौके पर मौत
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पहले दिन करीब छह घंटे तक बोट की मदद से नदी और एनीकट के आसपास तलाश की गई। बुधवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन तेज बहाव और पानी की कम दृश्यता के कारण सफलता नहीं मिली।
दो दिन बाद मिला शव
गुरुवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। इसी दौरान रेस्क्यू टीम ने तिजराम कैवर्त का शव बरामद कर लिया। चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने भी शव मिलने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: Raigarh Scrap : रायगढ़ में 14 टन अवैध स्क्रैप जब्त, ओडिशा से लाकर प्लांट में खपाने की थी तैयारी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बरसात के दौरान एनीकट और नदी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। सुरक्षा रेलिंग और चेतावनी बोर्ड की जरूरत की बात भी कही जा रही है। पुलिस ने शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद किसान के परिवार में मातम का माहौल है।
खबरें और भी हैं…Senior Citizen : चार संपन्न बेटों के रहते बुजुर्ग दंपति को इलाज के लिए बेचनी पड़ी पैतृक संपत्ति, मंत्रालय ने दिए कार्रवाई के निर्देश


