CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Senior Citizen : चार संपन्न बेटों के रहते बुजुर्ग दंपति को इलाज के लिए बेचनी पड़ी पैतृक संपत्ति, मंत्रालय ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Senior Citizen : चार संपन्न बेटों के रहते बुजुर्ग दंपति को इलाज के लिए बेचनी पड़ी पैतृक संपत्ति, मंत्रालय ने दिए कार्रवाई के निर्देश

By Newsdesk Admin
01/10/2026
Share
Senior Citizen
Senior Citizen

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। भिलाई नगर में 73 वर्षीय अंजता देवी और 76 वर्षीय रामाकांत सिंह ने अपने चार बेटों पर देखरेख, भोजन और दवा इलाज नहीं कराने का आरोप (Senior Citizen) लगाया है। बुजुर्ग दंपति ने इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत कर मदद की गुहार लगाई थी।

Contents
  • आठ साल से बेटों पर देखरेख नहीं करने का आरोप Senior Citizen
  • पोता कर रहा बुजुर्ग दंपति की मदद
  • कानून में भरण-पोषण का प्रावधान

शिकायत पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के वरिष्ठ नागरिक कल्याण प्रभाग ने संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने दुर्ग के अनुविभागीय अधिकारी को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के तहत तत्काल ट्रिब्यूनल में सुनवाई कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Senior Citizen

आठ साल से बेटों पर देखरेख नहीं करने का आरोप Senior Citizen

अंजता देवी के आवेदन के अनुसार उनके परिवार में पांच बेटे और एक बेटी थी। एक बेटे की मौत के बाद उन्होंने उसके 25 वर्षीय बेटे विक्रांत सिंह को गोद लेकर बड़ा किया। उनका आरोप है कि पिछले आठ वर्षों से चारों जीवित बेटे उनकी देखरेख और इलाज से दूरी बनाए हुए हैं।

सबसे छोटा बेटा पुलिस में कार्यरत है। बुजुर्ग दंपति का आरोप है कि आर्थिक और शारीरिक मदद नहीं मिलने के कारण उन्हें कई बार बेडरूम में चूल्हा रखकर खाना बनाना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Pendra Road : पेंड्रा की बदहाल सड़कों को लेकर PWD कार्यालय का घेराव, नवरात्र से पहले मरम्मत का आश्वासन

शिकायत में आरोप है कि पिता की सेवानिवृत्ति लाभ की राशि और गंभीर हृदय रोग के दौरान पेसमेकर प्रत्यारोपण के लिए मिली सहायता की रकम भी बेटों ने अपने पास रख ली। मार्च 2023 में रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुए समझौते में बेटों ने हर महीने साढ़े तीन हजार रुपए देने की बात कही थी, लेकिन चार महीने बाद यह सहायता भी बंद कर दी गई।

इसके बाद दंपति को जीवनयापन और आंखों के ऑपरेशन के लिए अपनी बची पैतृक संपत्ति बेचनी पड़ी।

पोता कर रहा बुजुर्ग दंपति की मदद

बुजुर्ग दंपति के अनुसार उनका पोता विक्रांत सिंह छोटी फोटो कॉपी की दुकान चलाता है। वह उनके इलाज, घर के किराए और दैनिक जरूरतों में मदद कर रहा है। इसके लिए उस पर कर्ज भी हो गया है।

यह भी पढ़ें: Ranya Rao Gold Smuggling Case : रान्या राव पर 89 करोड़ का जुर्माना, 399 पन्नों की रिपोर्ट के साथ सीमा शुल्क विभाग का बड़ा एक्शन

दंपति ने अपनी शिकायत में यह भी मांग की है कि मृत्यु के बाद उनकी अंतिम यात्रा और विधि-विधान में उन बेटों को शामिल नहीं किया जाए, जिन्होंने उनकी देखभाल नहीं की। उनका कहना है कि जीवन के अंतिम पड़ाव में वे सम्मान के साथ जीवन जीना चाहते हैं।

कानून में भरण-पोषण का प्रावधान

माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के तहत संतान पर माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी तय की गई है। ऐसे मामलों में मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल संतान की आय और परिस्थितियों के आधार पर भरण-पोषण राशि तय कर सकता है।

खबरें और भी हैं…Dhamtari Accident : धमतरी में एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई, फिर ट्रैक्टर से भिड़ी; नर्स की मौत

Drinking Water : वर्षों से पानी के लिए भटक रहे थे ग्रामीण, अब गांव में हैंडपंप लगते ही बदला माहौल
Chhattisgarh Cabinet Meeting 2026 : आज ट्रांसफर नीति और सीएम हेल्पलाइन पर हो सकता है बड़ा फैसला
Development Works Vaishali Nagar : वैशाली नगर में विधायक रिकेश सेन ने किए 9.16 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ
IndiGo Flight Emergency Landing : इंडिगो की दुर्गापुर-मुंबई फ्लाइट में कैंसर पीड़ित की मौत, रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
GAIL Project Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में कौशल-एकीकृत औद्योगिक विकास को नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Accident
Bilaspur Accident : कोयला डंपिंग के दौरान लोडर की चपेट में आया कर्मचारी, मौके पर मौत

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी स्थित अग्रवाल स्ट्रक्चर…

Raigarh Scrap
Raigarh Scrap : रायगढ़ में 14 टन अवैध स्क्रैप जब्त, ओडिशा से लाकर प्लांट में खपाने की थी तैयारी

रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

Senior Citizen
Senior Citizen : चार संपन्न बेटों के रहते बुजुर्ग दंपति को इलाज के लिए बेचनी पड़ी पैतृक संपत्ति, मंत्रालय ने दिए कार्रवाई के निर्देश

73 वर्षीय अंजता देवी और 76 वर्षीय रामाकांत…

Pendra Road
Pendra Road : पेंड्रा की बदहाल सड़कों को लेकर PWD कार्यालय का घेराव, नवरात्र से पहले मरम्मत का आश्वासन

पेंड्रा शहर की जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने…

Durg Court
Durg Court : पुतला दहन मामले में 9 कांग्रेस नेताओं की कोर्ट में पेशी, पुलिसकर्मी झुलसने से जुड़ा है मामला

2026 के पुतला दहन मामले में गुरुवार को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?