सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के धमतरी में देर रात सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत (Dhamtari Accident) हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रत्नाबांधा के पास की है। बताया जा रहा है कि सागर नागरची सड़क पर सो रहा था, तभी वहां से गुजर रही एक अज्ञात कार ने उसे कुचल दिया।
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना Dhamtari Accident
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें युवक सड़क पर सोता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद एक वाहन वहां से गुजरता है और युवक को अपनी चपेट में ले लेता है।
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद युवक करीब 12 फीट तक घसीटा गया।
यह भी पढ़ें…Illegal Liquor : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार
कार और चालक की तलाश में पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू (Dhamtari Accident) की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसा करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें…Boltt Ace 5G : 8GB RAM, 128GB स्टोरेज और 5G, 12 हजार का ये फोन मचा रहा धमाल
पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
खबरें और भी हैं…Boltt Ace 5G : 8GB RAM, 128GB स्टोरेज और 5G, 12 हजार का ये फोन मचा रहा धमाल


