सीजी भास्कर, 22 नवंबर| बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर चिटौद गांव के पास आयरन ओर से लदे 14 चक्का ट्रक में अचानक (Balod Truck Fire) आग लग गई। घटना रात करीब 1 बजे की है। आग फैलते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में 30 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

रायपुर जा रहा था आयरन ओर से भरा ट्रक Balod Truck Fire
जानकारी के मुताबिक, ट्रक नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर स्थित आमदेई माइंस से आयरन ओर लेकर रायपुर जा रहा था। इसी दौरान पुरूर थाना क्षेत्र में बिजली कार्यालय के सामने ट्रक में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें : Mungeli Police : ऑपरेशन बाज में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार; जुआ खेलते दो आरोपी भी पकड़े
धमतरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
घटना की सूचना मिलने पर धमतरी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके (Balod Truck Fire) पर पहुंची। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
30 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान
हादसे में ट्रक और उसमें लदे आयरन ओर को नुकसान पहुंचने का अनुमान है। प्रारंभिक तौर पर नुकसान 30 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच (Balod Truck Fire) की जा रही है।
खबरें और भी हैं : Bilaspur SP Office : बिलासपुर में तैयार हुआ प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा एसपी कार्यालय, 60 कमरों वाले भवन में मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं


