सीजी भास्कर, 25 सितंबर : बालोद जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-30 पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसा (NH-30 Markatola Ghat Accident) मरकाटोला घाट में हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े डीजे/धुमाल वाहन को पीछे से गेहूं से लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक डीजे वाहन को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में डीजे वाहन में सवार 4 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 5 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। एक व्यक्ति के ट्रक के नीचे दबे होने की भी सूचना है।
यह भी पढ़ें : Durg Rain Alert : रातभर में 64 मिमी बारिश, शिवनाथ उफान पर, स्कूलों में छुट्टी
चीख-पुकार के बीच शुरू हुआ राहत-बचाव
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया। सूचना मिलते ही पुरूर थाना पुलिस, पेट्रोलिंग टीम और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत-बचाव अभियान (NH-30 Markatola Ghat Accident) के साथ पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था संभालने का काम शुरू किया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh BJP Organization : सीएम साय ने नए संगठनात्मक दायित्वों पर दी बधाई, शिवप्रकाश को फिर छत्तीसगढ़ का प्रभार
रात से ही लैंडस्लाइड ने बढ़ा रखी थी परेशानी
मरकाटोला घाट में बीती रात से ही भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड की स्थिति बनी हुई थी। पहाड़ी से बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित थी। बताया जा रहा है कि सड़क के बीचोंबीच एक बड़ा पत्थर गिरने से पहले ही यातायात में परेशानी हो रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े डीजे वाहन को गेहूं लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें : Ambikapur Ganesh Visarjan Attack : गणेश विसर्जन के दौरान प्रशिक्षु DSP से मारपीट, निजी वाहन में तोड़फोड़
बारिश के बीच एनएच-30 पर बढ़ा खतरा
भारी बारिश के कारण मरकाटोला घाट में सड़क और यातायात की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। मरकाटोला घाट में यातायात (NH-30 Markatola Ghat Accident) लैंडस्लाइड के चलते पहले से प्रभावित था और हादसे के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। दुर्घटना के बाद एनएच-30 पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। पुलिस और यातायात विभाग की टीम मार्ग को नियंत्रित करते हुए यातायात सामान्य कराने में जुटी है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rural Tourism : विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन माडल
मृतकों और घायलों की पहचान की पुष्टि जारी
फिलहाल हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या तथा उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। मृतक और घायल (NH-30 Markatola Ghat Accident) की अंतिम संख्या राहत-बचाव और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बारिश, लैंडस्लाइड और भीषण टक्कर के चलते मरकाटोला घाट में फिलहाल आवाजाही करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें : Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण



